Dacoit Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अच्छा कलेक्शन किया है और इसकी कमाई रिलीज के एक महीने पूरे करने के बाद भी जारी है. फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर ले जा रही है और अपने साथ रिलीज हुई फिल्मों का भी सीन खराब कर रही है. इस क्रम में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को भी शामिल किया जा सकता है. 6 दिनों में डकैत फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है. फिल्म ठीक-ठाक बजट में बनकर तैयार हुई. लेकिन अब सिनेमाघरों में इस फिल्म का हाल ठीक नहीं जा रहा है.

वहीं जैसे ही अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी उसके बाद से डकैत फिल्म की कमाई पर एकदम ब्रेक लग सकता है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि 6 दिनों में डकैत फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और आने वाले वक्त में इस फिल्म से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है.
डकैत ने कितने रुपये कमा लिए?
और अदिवि शेष की फिल्म डकैत की बात करें तो की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ओवरसीज कलेक्शन के मामले में कुछ खास नहीं कर पा रही है और इसकी कमाई 12.40 करोड़ रुपये की रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.89 करोड़ रुपये का हो चुका है. इसकी कमाई के ताजा आंकड़े लेकिन फिल्म की विफलता की ओर इशारा कर रहे हैं. रिलीज के 6वें दिन ही इस फिल्म की कमाई घटकर दो करोड़ से भी कम चली गई और इसका कलेक्शन 1.55 करोड़ रुपये का रहा. ऐसे में फिल्म के लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही.
–
बजट रिकवर करने से कितनी दूर है मृणाल ठाकुर की फिल्म?
रिपोर्ट्स की मानें तो डकैत फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. इसके मुकाबले फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 31.49 करोड़ ही कमाए हैं. वहीं इसकी घटती कमाई ये बता रही है कि आने वाले वक्त में भी फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं जा पाएगा. अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज के बाद तो इसकी कमाई में गिरावट आनी तय है. ऐसे में फिल्म तेजी से फ्लॉप की ओर बढ़ रही है.





