Ramayan: रणबीर कपूर पूरी तरह से तैयार हैं. वो ‘रामायण’ में श्री राम बने दिखने वाले हैं. पिक्चर से एक्टर की पहली झलक भी सामने आ चुकी है. जी हां, ‘रामा’ Glimpse को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. जबकि, रावण के किरदार में यश दिखने वाले हैं. वैसे तो एक्टर ने फिल्म पर पैसे भी लगाए हैं, तो को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है. इसी बीच सनी देओल का लुक देखने के लिए फैन्स बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी बीच यश ने फिल्म के एक बड़े सीन के बारे में खुलासा कर दिया है. जानिए पिक्चर में उनका कौनसा सबसे बड़ा एक्शन सीन होने वाला है?

का पूरा फोकस इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर है. जिसकी रिलीज डेट को लेकर अब भी कन्फ्यूजन बना है. जी हां, पिक्चर हाल ही में दूसरी बार पोस्टपोन हो चुकी है. खैर, ‘रामायण’ उसके बाद ही आएगी. बीते दिनों पता लगा था कि रावण और कुबेर जी की लड़ाई से फिल्म की शुरुआत होगी. क्योंकि पहले पार्ट में यश और रणबीर कपूर कहीं भी आमने-सामने नहीं आएंगे. तो फिर यश और अमिताभ बच्चन के बीच टक्कर की बात कहां से सामने आई?
‘रामायण’ में सबसे बड़ा एक्शन सीन कौनसा?
एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यश फिल्म के एक ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस के बारे में बताते हैं. यह सीक्वेंस रावण और जटायु के बीच होगा. CinemaCon में बातचीत करते हुए यश से फिल्म के उनके फेवरेट सीन के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, ”कई एक्शन सीन हैं, लेकिन अगर तुलना करनी हो. तो एक सीन है जिसमें जटायु नाम के पक्षी के साथ लड़ाई होती है. वो पक्षियों का राजा है. वह एक बहुत बड़ा पक्षी है. रावण और जटायु के बीच एक एक्शन सीक्वेंस है. वो जबरदस्त होने वाला है, लेकिन उसे विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) की मदद से बनाया गया है.”
कुछ वक्त पहले ही पता लगा था कि ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन जटायु के किरदार को अपनी दमदार आवाज देंगे. हालांकि, यह कैरेक्टर VFX और CGI से मदद से बनाया जाएगा. और उनके इमोशंस को जिंदा रखने के लिए अमिताभ बच्चन की आंखों को स्कैन किया गया है. यानी यश की टक्कर जटायु से होगी, आवाज भी बिग बी की होगी. पर सीधेतौर पर एक दूसरे से टक्कर नहीं लेंगे. पर लोग यह फील कर पाएंगे.
इस सीन को लेकर क्या बताया?
यश ने बताया कि, ”वो रावण है, सबसे बेहतरीन योद्धा है, उसके पास बहुत सारी शक्तियां हैं. इसे देखने के बाद ही आप इस पर यकीन कर पाएंगे. जिस तरह से यह सीन सामने आता है, वह किसी जादू जैसा है और एक जबरदस्त कमर्शियल एक्शन सीक्वेंस है. जिसमें आसमान में पक्षी है, पुष्पक विमान है. यह सब कुछ बहुत ही शानदार होने वाला है.





