Entertainment

Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां

Raja Shivaji X Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को हिंदी के साथ मराठी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है, जिससे इसका क्रेज और बढ़ गया है। दर्शकों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहा है और खासतौर पर फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां
Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर सलमान खान उभरे हैं। सलमान खान का कैमियो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने फिल्म में ‘जीवा महला’ नाम के मराठा योद्धा का किरदार निभाया है। जैसे ही क्लाइमैक्स में उनकी एंट्री होती है, सिनेमाघरों में सीटियां और तालियों की गूंज सुनाई देने लगती है। भगवा वेशभूषा, दमदार मूंछें और ताबड़तोड़ एक्शन ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

लीड स्टार्स पर भारी पड़ा कैमियो

हालांकि फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं, लेकिन सलमान खान का छोटा सा रोल ही पूरी लाइमलाइट ले गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और अमोले गुप्ते जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, लेकिन दर्शकों की चर्चा का केंद्र सिर्फ सलमान बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

X यानी ट्विटर पर फिल्म को लेकर मिलाजुला लेकिन उत्साही रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि की एंट्री ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि जीवा महला के किरदार में सलमान छा गए हैं। कुछ दर्शकों ने रितेश देशमुख के शिवाजी अवतार की भी जमकर तारीफ की है और उनके स्क्रीन प्रेजेंस को दमदार बताया है।

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी उम्मीदें

फिल्म के रिलीज होते ही जिस तरह से सलमान खान के कैमियो की चर्चा हो रही है, उससे साफ है कि इसका सीधा असर पर भी देखने को मिल सकता है। ‘राजा शिवाजी’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के शुरुआती दौर को दिखाती है। फिल्म की शान, स्टारकास्ट और अब सलमान खान के कैमियो ने इसे चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply