Entertainment

Anushka Sharma Birthday: जब पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को कह दी थी ये बात

Anushka Sharma And Virat Kohli Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ, खासकर विराट कोहली के साथ उनकी लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा जितना दिलचस्प है, उतना ही मजेदार भी, जिसे खुद विराट कई इंटरव्यू में शेयर कर चुके हैं।

Anushka Sharma Birthday: जब पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को कह दी थी ये बात
Anushka Sharma Birthday: जब पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को कह दी थी ये बात

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय विराट क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभर रहे थे, जबकि अनुष्का बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार अनुष्का को देखा, तो वे काफी नर्वस हो गए थे।

कपल की पहली मुलाकात

विराट ने माहौल को हल्का करने के लिए मजाक में कहा कि आपको इससे ज्यादा हाई हील नहीं मिली? इस पर अनुष्का थोड़ा चौंक गईं और उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि एक्सक्यूज मी? यह पल दोनों के लिए थोड़ा अजीब जरूर था, लेकिन यहीं से उनकी बातचीत की शुरुआत हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और धीरे-धीरे अच्छी दोस्ती हो गई। कई बार साथ समय बिताने के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोस्ती से शुरू हुई प्यार की कहानी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शुरुआत में अपने रिश्ते को पब्लिक से छुपाकर रखा। समय के साथ दोनों को कई इवेंट्स और छुट्टियों में साथ देखा जाने लगा, जिससे उनके रिश्ते की खबरें सामने आने लगीं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। उनकी शादी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही।

फिल्मों से दूरी लेकिन लोकप्रियता बरकरार

अनुष्का शर्मा और आज दो बच्चों के माता-पिता हैं और अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply