Health

मोटापा से होगा बचाव, रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, fssai की बताईं ये 7 अच्छी आदतें अपनाएं

मोटापा एक ऐसी स्थिति होती है जब आपका वजन बढ़ते-बढ़ते फैट बहुत ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है. इसे कम करना बेहद मुश्किल होता है और ये बीमारियों की वजह भी बनता है. इससे शरीर भी बेडौल हो जाता है. वेट बढ़ते ही इसपर ध्यान देना चाहिए और मोटापा से बचने के लिए हेल्दी आदतें अपनानी चाहिए. मोटापा आपके शरीर में कई साइलेंट किलर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर जन्म दे सकता है. तो चलिए जान लेते हैं कि कौन सी आदतें अपनाकर आप खुद को फिट रखकर हेल्दी लाइफ जी सकते हैं.

मोटापा से होगा बचाव, रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, fssai की बताईं ये 7 अच्छी आदतें अपनाएं
मोटापा से होगा बचाव, रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, fssai की बताईं ये 7 अच्छी आदतें अपनाएं

मोटापे से बचना है या फिर वेट को कंट्रोल में रखना है तो इसका बिल्कुल सिंपल सा तरीका है कि आप अपने खानपान से लेकर डेली रूटीन की एक्टिविटीज को सही तरीके से फॉलो करें. ज्यादातर लोगों का सुस्त रूटीन होता है और ये भी वजन बढ़ने की आज एक बड़ी वजह है. चलिए जान लेते हैं fssai भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India) की बताई वो अच्छी आदतें जो आपको हेल्दी बनाए रखेंगी.

फ्राई-ऑयली फूड करें कम

मोटापे से बचना है तो अपनी डाइट से फ्राई फूड्स को कट करें. जिन भी चीजों में ज्यादा ऑयल होता है. उन्हें भी खाना कम कर दें. ज्यादा तेल वाली चीजें शरीर में जाकर पाचन को खराब करती हैं साथ ही ज्यादा फैट जमा होने लगता है, जिससे उसकी लेयर बन जाती हैं.

प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें

आजकल प्रोसेस्ड फूड खाने का ट्रेंड काफी ज्यादा है. यहां तक कि लोग बच्चों को भी बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड दे देते हैं. जैसे प्रोजन पिज्जा, डिब्बाबंद सब्जियां जो इंस्टेंट बन जाएं, रेडीमेड जूस, इंस्टेंट नूडल्स, इंस्टेंट स्नैक्स. इन फूड्स में पोषक तत्वों की मात्रा कम होने के साथ ही सोडियम, शुगर, अनहेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं और फाइबर भी कम होता है.

Getty Images

स्लीप पैटर्न को सुधारें

अच्छी नींद का संबंध आपकी हेल्थ और फिटनेस से होता है. इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्लीप को रेगुलर करें. रोजाना सिर्फ 7 से 8 घंटे की नींद ही काफी नहीं होती है, बल्कि समय पर सोएं और समय पर ही जागें.

खुद को रखें हाइड्रेट

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको अपनी बॉडी भी हाइड्रेट रखनी चाहिए. दरअसल जब आप पानी और हेल्दी ड्रिंक्स के साथ ही पानी से भरपूर फल-सब्जियां डाइट में शामिल करते हैं तो इससे न सिर्फ पानी की पूर्ति होती है, बल्कि पोषक तत्व भी मिलते हैं. शरीर में जब पानी की मात्रा सही रहती है तो टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है और वेट कंट्रोल में रहता है.

योग या एक्सरसाइज करें

फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप कैलोरी बर्न करें. इसके लिए आप कुछ देर योगा या फिर एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे मसल्स और हड्डियां भी मजबूत रहती हैं. ये आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी और अच्छी आदत है.

View this post on Instagram

A post shared by FSSAI (@fssai_safefood)

फिजिकल एक्टिविटी

ज्यादातर लोग सिटिंग जॉब में रहते हैं. ऐसे में सिर्फ सुबह वर्कआउट करना काफी नहीं होता है. जरूरी है कि आप दिन में भी फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करें. जैसे एलिवेटर या फिर लिफ्ट की जगह आप सीढ़ियों से चढ़ें. आसपास कहीं जाना हो तो गाड़ी की जगह साइकिल का यूज करें या फिर पैदल चलकर जाएं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply