Ram Mandir Darshan Booking: के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुगम दर्शन पास की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब श्रद्धालु 90 दिन पहले तक पास बुक कर सकेंगे। पहले ये सुविधा 15 दिन पहले तक ही थी।

रोजाना 2000 ऑनलाइन पास होंगे जारी
ट्रस्ट ने रोजाना ऑनलाइन सुगम दर्शन पास की संख्या 975 से बढ़ाकर 2000 कर दी है। इससे ज्यादा श्रद्धालुओं को पास बुक करने का मौका मिलेगा। श्रद्धालुओं की मांग और जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
7 चरणों में बुक कर सकेंगे पास
नई व्यवस्था के तहत यात्रा की तारीख से अलगअलग समय पर सुगम दर्शन पास बुक करने के मौके मिलेंगे। इसके लिए 7 चरण तय किए गए हैं।
यात्रा से 90 दिन पहले
यात्रा से 62 दिन पहले
यात्रा से 30 दिन पहले
यात्रा से 14 दिन पहले
यात्रा से 7 दिन पहले
यात्रा से 3 दिन पहले
यात्रा से 1 दिन पहले
इससे श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की तैयारी करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
तत्काल पास की सुविधा भी मिलेगी
कम समय में दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पास की सुविधा भी रहेगी। ट्रस्ट ऑनलाइन बुकिंग में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए वैरिफिकेशन की व्यवस्था तैयार कर रहा है। इसके तहत एडवांस बुकिंग की पुष्टि के लिए 24 से 48 घंटे तक इंतजार नहीं करना होगा। पास की पुष्टि तुरंत की जाएगी। हालांकि आवेदन करने से पास मिलने की गारंटी नहीं होगी।
सुगम दर्शन पास के लिए नहीं देना होगा पैसा
ट्रस्ट ने साफ किया है कि सुगम दर्शन पास पूरी तरह मुफ्त हैं। इसके लिए किसी को पैसे देने या किसी बिचौलिए से संपर्क करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई पास दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत ट्रस्ट से की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें:
हेल्पलाइन नंबर 80095 22111
ईमेल report@srjbtk.org
ऑफिशियल वेबसाइट