Raja Shivaji Advance Booking: इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है. जिसकी वजह है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज. दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. अब बारी है मई की, जो महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए जबरदस्त रहने वाला है. 1 मई से ही कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इनमें से एक है रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’. पिक्चर में वो छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं और टीजर-ट्रेलर को भी लोगों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन जैसे ही मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की, तो माहौल ही सेट हो गया. फिल्म ने चंद घंटों में एडवांस बुकिंग से करोड़ों छाप लिए हैं.

रितेश की कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हो रही है. जिसके रनटाइम भी अलग-अलग ही बताए जा रहे हैं. खैर, फिल्म में विलेन का किरदार संजय दत्त ही निभा रहे हैं. साथ ही अभिषेक बच्चन भी पिक्चर में दिखने वाले हैं. पर फैन्स को सलमान खान के कैमियो का इंतजार है. अब जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है?
‘राजा शिवाजी’ बनी रॉकेट, छापे करोड़ों
हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से टोटल 1.12 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जबकि 43,697 टिकट अबतक बिक गए हैं. खबर लिखे जाने तक टोटल शोज की संख्या 1182 थी. वहीं बात मराठी से हुई कमाई की करें, तो फिल्म ने 1 करोड़ सात लाख की कमाई की है. वहीं, हिंदी में बस 4 लाख कमाए हैं. दरअसल फिल्म को सबसे तगड़ा रिस्पॉन्स ही मुंबई, पुणे से मिल रहा है. जहां से अकेले फिल्म ने 50 लाख और पुणे से 32 लाख का कारोबार किया है. पर अगर ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई देखी जाए, तो यह 1.58 करोड़ रुपये होती है.
वहीं कोल्हापुर , नागपुर, नासिक और सांगली से भी ‘राजा शिवाजी’ ने एडवांस बुकिंग से लाखों कमा लिए हैं. जो कि फिल्म के लिए काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को ओपन हुए कुछ ही घंटे हुए हैं. ऐसे में फिल्म का इतना तगड़ा बिजनेस करना सबूत है कि बड़ी ओपनिंग लेने वाली है. पर बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म विकी कौशल की ‘संभाजी महाराज’ पर बनी फिल्म छावा को पीछे छोड़ पाएगी?





