Riyan Parag Controversy: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर विवादों में आ गई है। पहले कोचिंग स्टाफ द्वारा मैच के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था, और अब कप्तान रियान पराग को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में पराग को वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह वीडियो दूसरी पारी के 16वें ओवर के दौरान रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
BCCI करेगी सख्त कार्रवाई
यह मुकाबला न्यू PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में 28 अप्रैल को खेला गया था। इस घटना को लेकर BCCI सख्त कार्रवाई कर सकता है। आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.2 के तहत इसे खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य माना जा सकता है। ऐसे मामलों में मैच रेफरी चेतावनी, मैच फीस में कटौती या सस्पेंशन जैसी कार्रवाई कर सकते हैं।
View this post on Instagram
RR ने पंजाब को हराया
गौरतलब है कि यह घटना RR की एक बड़ी जीत के बाद सामने आई। टीम ने PBKS के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। जीत के साथ RR अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, लेकिन यह विवाद टीम के लिए नई परेशानी बन गया।
–
इससे पहले भी टीम जांच के दायरे में आ चुकी है। सीजन की शुरुआत में टीम मैनेजर Romi Bhinder को लाइव मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। उनके साथ युवा खिलाड़ी बैठे थे। यह भी आईपीएल नियमों का उल्लंघन था, जिसके बाद भिंदर पर जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई, हालांकि उन्होंने इसे मेडिकल कारणों से सही ठहराने की कोशिश की थी।





