Wednesday, April 29, 2026
Viral

ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ

Marriage Stopped In Varanasi: धर्म की नगरी काशी में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब ‘सात फेरों’ से ठीक पहले महाराष्ट्र के पुणे से आई एक युवती ने एंट्री मारी। मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एक मैरिज लॉन का है, जहां जौनपुर के जलालपुर निवासी एक युवक की बारात आई हुई थी। शहनाइयां बज रही थीं, लेकिन तभी पुलिस के साथ पहुंची युवती ने यह कहकर सबको सन्न कर दिया कि “यह शादी नहीं हो सकती, यह शख्स मेरा पति है।”

ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ

फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी

युवती का दावा है कि पुणे में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात के इस युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और युवती के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। हालांकि, युवक ने धोखे से वाराणसी में दूसरी शादी तय कर ली।

खुद फोटो भेजकर दी चुनौती

हैरानी की बात यह है कि दूल्हे ने खुद अपनी सगाई की तस्वीरें युवती को भेजकर उसे उकसाया था। युवती ने बताया कि जैसे ही उसे पता चला कि प्रेमी भेलूपुर (महमूरगंज) की एक लड़की से शादी कर रहा है, वह तुरंत से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची। उसने पहले ही युवक के खिलाफ पुणे में धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण की एफआईआर दर्ज करा रखी थी।

मंडप से थाना तक का सफर

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। शादी वाले घर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसर गया। घंटों चली पंचायत के बाद यह समझौता हुआ कि लड़का पक्ष, लड़की पक्ष (वाराणसी वाली लड़की) को शादी में हुआ पूरा खर्च एक सप्ताह के भीतर लौटाएगा।

बाहर चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा

जब पुलिस दूल्हे को थाने ले जा रही थी, तब लॉन के बाहर जमकर मारपीट की स्थिति बन गई। वधू पक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर था। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया है, लेकिन पुणे से आई युवती अपनी कानूनी कार्रवाई पर अड़ी हुई है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply