बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया ये फैसला​ | Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर​ | Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर​

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार नौकरी पाने वाले 15 लाख कर्मचारियों एवं उनके नियोक्ताओं को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत देशभर में 70 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं. सरकार की तरफ से यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार नौकरी पाने वाले 15 लाख कर्मचारियों एवं उनके नियोक्ताओं को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत देशभर में 70 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं.

सरकार की तरफ से यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब सरकार, युवा और उद्योग साथ मिलकर काम करते हैं तो रोजगार सृजन कई गुना बढ़ता है.

नौकरी के साथ मिले ये फायदे

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत न केवल 70 लाख रोजगार सृजित हुए हैं, बल्कि लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज भी दिया गया है. सरकार नए रोजगार पैदा करने वाले संस्थानों एवं नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करती है. पीएमवीबीआरवाई पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए उद्योग और कार्यबल के बीच एक ‘पुल’ का काम करती है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस योजना के जरिए हम रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रहे हैं, युवाओं को सशक्त बना रहे हैं और भविष्य के लिए मजबूत कार्यबल तैयार कर रहे हैं.

2 साल में मिलेंगी 3.5 करोड़ नौकरियां

उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाएं, कौशल और क्षमता ही विकसित भारत की दिशा तय करती हैं. आने वाले वर्षों में भारत के युवा वैश्विक विकास, नवाचार और उद्यमिता को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे. ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के लिए सरकार ने 99,446 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है. इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की सहायता दी जाती है, जबकि उनके नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी पर प्रति माह 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलता है. विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए संचालित इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ की अवधि को चार वर्ष तक बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY