शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘प्रिंस वर्मा’ बनकर की दोस्ती, असली पहचान साहिल खान… प्रयागराज में रीवा की युवती की मौत, 8 पर FIR​

Prayagraj News: प्रयागराज के यमुनानगर इलाके के कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती खुद को ‘प्रिंस वर्मा’ बताने वाले युवक […]

Prayagraj News: प्रयागराज के यमुनानगर इलाके के कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती खुद को ‘प्रिंस वर्मा’ बताने वाले युवक से हुई थी. दोस्ती धीरेधीरे प्रेम संबंध में बदली और दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद दोनों सूरत में साथ रहने लगे और कुछ समय बाद युवती प्रयागराज स्थित युवक के घर आ गई.

परिजनों का आरोप है कि बाद में पता चला कि युवक की असली पहचान मोहम्मद साहिल खान है. उनका कहना है कि युवती से पहचान छिपाई गई, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. परिवार का यह भी दावा है कि मई 2026 में युवती ने अपनी छोटी बहन को फोन कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी.

कब्रिस्तान में दफना दिया शव

परिजनों के मुताबिक, 8 जून को उन्हें स्थानीय लोगों से युवती की मौत की सूचना मिली. आरोप है कि बिना परिवार को जानकारी दिए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया. शिकायत मिलने के बाद 16 जून को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन लंबे समय तक दफन रहने के कारण मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका. इसके बाद 17 जून को अंतिम संस्कार कराया गया.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तबीयत बिगड़ने पर युवती को पहले एक निजी अस्पताल और फिर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हुई. अस्पताल के रिकॉर्ड में युवती का नाम ‘इकरा खान’ और पति के रूप में ‘साहिल खान’ दर्ज होने की भी जांच की जा रही है.

8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित पिता की तहरीर पर कौंधियारा थाने में आठ लोगों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल खान, उसकी मां और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि युवती की मौत से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY