शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर में चंदा चोरी पर अगले हफ्ते अपनी अंतरिम रिपोर्ट SC को सौंपेगी SIT, फाइनल के लिए राज्य सरकार से मांगा समय​ | सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं… और भी काम आता है विटामिन डी? एक्सपर्ट से जानें सबकुछ​ | Moradabad Aligarh Greenfield Highway: 148.5 KM का नया ग्रीनफील्ड हाईवे…क्यों रुकी 21 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री, किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फादर्स-डे से पहले बेटियों का अनोखा गिफ्ट… शादी से ठीक पहले बड़ी बेटी ने दी किडनी, छोटी ने लीवर डोनेट कर पिता को दिया नया जीवन​

Ghaziabad News: अक्सर कहा जाता है कि बेटियां परिवार की शान और अभिमान होती हैं, लेकिन गाजियाबाद के मोरटा गांव की दो बेटियों ने इसे सच साबित कर दिखाया है. जब उनके पिता के जीवन पर मौत का संकट मंडराया, तो दोनों बेटियां काल के सामने चट्टान की तरह खड़ी हो गईं. आगामी फादर्स डे […]

Ghaziabad News: अक्सर कहा जाता है कि बेटियां परिवार की शान और अभिमान होती हैं, लेकिन गाजियाबाद के मोरटा गांव की दो बेटियों ने इसे सच साबित कर दिखाया है. जब उनके पिता के जीवन पर मौत का संकट मंडराया, तो दोनों बेटियां काल के सामने चट्टान की तरह खड़ी हो गईं. आगामी फादर्स डे से ठीक एक हफ्ते पहले, एक बेटी ने अपनी किडनी और दूसरी ने अपने लीवर का हिस्सा दान कर अपने पिता को नए जीवन का सबसे अनमोल तोहफा दिया है.

मोरटा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय जयंत त्यागी बेहद सात्विक और सामान्य जीवन जीते हैं. अचानक वे एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके लीवर और किडनी दोनों खराब हो चुके हैं और उन्हें तुरंत ट्रांसप्लांट की जरूरत है. यह सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. लेकिन इस कठिन घड़ी में उनकी दोनों बेटियां परिवार की सबसे बड़ी ढाल बनकर सामने आईं.

शादी होने वाली है, फिर भी बड़ी बेटी ने नहीं बदले कदम

हाल ही में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने वाली बड़ी बेटी रिषिका त्यागी ने बिना सोचे अपनी एक किडनी पिता को दान करने का फैसला लिया. भावुक करने वाली बात यह है कि कुछ ही महीनों बाद रिषिका की शादी होने वाली है. जब रिषिका ने अपने इस फैसले की जानकारी अपने होने वाले ससुराल पक्ष को दी, तो उन्होंने शादी की परवाह न करते हुए रिषिका के इस साहसी कदम का पूरा समर्थन किया और उसका उत्साह बढ़ाया. वहीं, बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छोटी बेटी खुशी ने भी अपने कदम पीछे नहीं खींचे और पिता को लीवर दान करने का ऐतिहासिक फैसला किया.

नोएडा के अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन, स्थिति अब सामान्य

दोनों बेटियों का सिर्फ एक ही संकल्प था पापा को कुछ नहीं होने देंगे. डॉक्टरों की टीम ने परिवार के कई सदस्यों की जांच की थी, लेकिन दोनों बेटियों की रिपोर्ट सबसे सटीक बैठी. लंबी काउंसलिंग और सभी चिकित्सीय प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, नोएडा के एक निजी अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और लंबे ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी की. वर्तमान में जयंत त्यागी और उनकी दोनों बेटियों की हालत स्थिर और सामान्य बनी हुई है.

साहस और समर्पण को हर कोई कर रहा सलाम

जयंत त्यागी के छोटे भाई अमित रंजन ने बताया कि शुरुआत में परिवार बेटियों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर बेहद चिंतित था, लेकिन बेटियों के इस अटूट भरोसे के आगे कि “पापा हैं तो सब कुछ है,” सबको झुकना पड़ा. इस ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रक्तदान करने अस्पताल पहुंचे थे. भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत मोरटा गांव और संगठन से जुड़ा हर व्यक्ति इन दोनों बेटियों के साहस, त्याग और समर्पण को सलाम कर रहा है. यह कहानी समाज के लिए एक ऐसी मिसाल है जो बताती है कि बेटियां मातापिता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY