शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bandhu 2.0 रिलीज, Shahid-Kriti-Rashmika की नई Energy पर भारी पड़ी Nostalgia, जमकर ट्रोल हुए स्टार्स​

कॉकटेल 2 के मेकर्स ने ओरिजिनल फिल्म के सुपरहिट और आइकॉनिक गाने तुम्हीं हो बंधु का नया वर्जन बंधु 2.0 रिलीज कर दिया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इस पर अपना फीडबैक देना शुरू कर दिया है। जहां कुछ फैंस को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की […]

कॉकटेल 2 के मेकर्स ने ओरिजिनल फिल्म के सुपरहिट और आइकॉनिक गाने तुम्हीं हो बंधु का नया वर्जन बंधु 2.0 रिलीज कर दिया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इस पर अपना फीडबैक देना शुरू कर दिया है। जहां कुछ फैंस को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी और उनकी हाईएनर्जी वाइब काफी पसंद आ रही है, वहीं पुरानी यादों से जुड़े कुछ लोग इस रीमेक से थोड़े नाखुश नजर आ रहे हैं।

ट्रोलिंग का डर पहले ही था, वीडियो में उड़ाया था मजाक

मजेदार बात यह है कि फिल्म के मेकर्स को इस ऑनलाइन ट्रोलिंग का अंदाजा पहले से ही था। गाने के प्रमोशनल वीडियो में खुद शाहिद कपूर मजाकमजाक में यह कहते दिखे थे कि किसी भी आइकॉनिक गाने को दोबारा बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर ट्रोल होना तय है। हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही, जैसे ही यह गाना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आया, सोशल मीडिया पर इसके रीमेक को लेकर मीम्स और बहस का दौर शुरू हो गया।

19 जून को रिलीज हो रही है फिल्म

कॉकटेल 2 की कहानी और स्क्रीनप्ले को तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म इसी हफ्ते 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि सिनेमाघरों में यह नई तिकड़ी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY