गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Raja Bhaiya Party Candidate List: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दाव, राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन नामों का किया ऐलान​ | Moles On Body Signs: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार चेहरे पर तिल और लहसन तय करते हैं आर्थिक स्थिति​ | आपत्तियों और पुलिस जांच के बाद Bengaluru में Pakistani Drama Dar-e-Najat की दो स्पेशल स्क्रीनिंग रद्द, देशभर में पाक कंटेंट पर तेज हुई बहस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

PTC Industries का शेयर दे सकता है अच्छा मुनाफा, 400 टन का ऑर्डर मिलते ही गोल्डमैन सैक्स ने कहा- खरीद लो​

शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की कंपनियों का जलवा लगातार बना हुआ है. अब इस लिस्ट में पीटीसी इंडस्ट्रीज का नाम एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी को भारतीय डिफेंस सेक्टर से 400 टन टाइटेनियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस खबर के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने […]

शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की कंपनियों का जलवा लगातार बना हुआ है. अब इस लिस्ट में पीटीसी इंडस्ट्रीज का नाम एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी को भारतीय डिफेंस सेक्टर से 400 टन टाइटेनियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस खबर के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी कंपनी पर अपना भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग यानी खरीदने की सलाह को कायम रखा है. शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो बीते 6 महीनों में पीटीसी इंडस्ट्रीज का शेयर 49 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. 26 नवंबर को भी शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है. दोपहर 3 बजे शेयर 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 24,845 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

12 महीने में पूरी करनी होगी सप्लाई

पीटीसी इंडस्ट्रीज ने सोमवार को जानकारी दी कि उसे डिफेंस सेक्टर के लिए टाइटेनियम इंगट्स, बार और रॉड की सप्लाई करनी है. इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल देश की अहम रक्षा जरूरतों में किया जाएगा. कंपनी को ये पूरा ऑर्डर अगले 12 महीनों के भीतर तैयार करके देना है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि ये पूरा कॉन्ट्रैक्ट कितने रुपये का है. फिर भी जानकार इसे कंपनी के लिए बड़ी कामयाबी मान रहे हैं.

गोल्डमैन सैक्स को क्यों पसंद आ रहा ये शेयर

गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि ये नया ऑर्डर कंपनी की कमाई और काम करने की क्षमता, दोनों के लिए बहुत अच्छा है. ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऑर्डर वित्त वर्ष 2028 में कंपनी की वैक्यूम आर्क रीमेल्टिंग तकनीक से होने वाले कुल अनुमानित उत्पादन का करीब 53 फीसदी है. कंपनी के पास पहले से ही 1,500 टन की VAR क्षमता मौजूद है, जो इस ऑर्डर की जरूरत को आसानी से पूरा कर देगी. इस बड़े काम से कंपनी की रोलिंग मिल और बाररॉड बनाने वाली यूनिट को शुरू करने की रफ्तार भी तेज होगी. इससे आगे चलकर कंपनी के रेवेन्यू को सीधा फायदा मिलेगा.

डिफेंस सेक्टर में बढ़ रही देश की ताकत

टाइटेनियम का इस्तेमाल ऐसे रक्षा उपकरणों में होता है, जिन्हें बेहद मजबूत होने की जरूरत होती है. इनमें जंग नहीं लगता और ये लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के काम करते हैं. कंपनी के चेयरमैन और एमडी सचिन अग्रवाल ने बताया कि ये ऑर्डर कंपनी की काम करने की ताकत को साबित करता है. उनके मुताबिक, बड़े पैमाने पर टाइटेनियम प्रोडक्ट्स बनाना ये दिखाता है कि भारत अब उन खास चीजों को देश में ही तैयार कर रहा है, जिनके लिए पहले दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY