बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

देहरादून में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, चेहरे पर चोट के कई निशान; हत्या कर फेंका गया!​

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसणी में एक युवती का शव मिला है. शव को बोरे में ठूंसकर भरा गया था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शव की पहचान कराने में […]

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसणी में एक युवती का शव मिला है. शव को बोरे में ठूंसकर भरा गया था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है और शव को किसी गाड़ी में लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है.

शव मिलने की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस के मुताबिक शव पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं. खासतौर पर चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से कई सैंपल और सबूत उठाए हैं. इसी के साथ हर संभावित एंगल से शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है. इसी के साथ हत्यारोपियों की पड़ताल के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

स्टोरी अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY