Rishikesh Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेशबद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। और करीब 20 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Uttarakhand में सुबहसुबह बड़ा हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह ऋषिकेशबदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ… pic.twitter.com/IvsC7O4uMm
— Bansal News Official November 17, 2026
सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा
हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे गूलर बाजार के पास हुआ। बस ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही थी। इसी दौरान बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। बस करीब 100 मीटर नीचे गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बस में सवार थे करीब 35 यात्र
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। करीब 20 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
डायल 112 से मिली सूचना
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से बस संख्या UK09PA9779 के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद मुनि की रेती थाने के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।
SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस और SDRF के जवान खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी बुलाया गया।