शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
MLFF टोल पर नंबर प्लेट छिपाई तो अब लगेगा 5 गुना जुर्माना! ये गलती पड़ेगी महंगी​ | सर्दियों में घुटनों और कमर के दर्द से हैं परेशान? राहत के लिए मालिश में इस्तेमाल करें ये 4 प्राकृतिक तेल​ | Problem Solving में माहिर होते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, गणित में रहते हैं सबसे आगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Problem Solving में माहिर होते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, गणित में रहते हैं सबसे आगे​

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी जन्म तिथि में जन्में लोगों का एक खास मूलांक होता है और यह अपनी अलग खूबियां व खामियां के लिए जाने जाते है। माना जाता है कि जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक और उसके स्वामी ग्रह के प्रभाव से ही किसी व्यक्ति का स्वभाव पता चल जाता है। अंक […]

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी जन्म तिथि में जन्में लोगों का एक खास मूलांक होता है और यह अपनी अलग खूबियां व खामियां के लिए जाने जाते है। माना जाता है कि जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक और उसके स्वामी ग्रह के प्रभाव से ही किसी व्यक्ति का स्वभाव पता चल जाता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके और उसकी क्षमताओं के बारे में कई संकेत देते हैं। वहीं, बात बच्चों की आती है, तो कुछ मूलांक के बच्चों की तार्किक क्षमता, तेज बुद्धि और गणितीय विषयों रुचि रखने वाला माना जाता है। यह बच्चे किसी भी समस्या को समझने और उसका समाधान निकालने के लिए काफी कुशल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन 3 मूलांकों के बारे में, जिनके बच्चों को गणित और प्रॉब्लम सॉल्विंग में धुरंधर होते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव होते हैं और इसी कारण से इस मूलांक के बच्चे शुरुआत से ही पैदायशी लीडर होते हैं। इन बच्चों में आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा होता है और यह स्टडी के मामले में भी होशियार होते हैं।

वहीं, जब गणित विषय की बात आती है, तो यह बच्चे बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम मिनटों में हल कर देते हैं। वैसे यह काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं और हर जगह यह आगे रहना चाहते हैं। पढ़ाई के मामले में भी इनका विश्लेषण करने की क्षमता बेहतरीन मानी जाती है। गणित के सवालों को हल करते समय उसे गहराई से समझने की कोशिश में लगे रहते हैं।

मूलांक 5

किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 5 मना जाता है। इस मूलांक के स्वामी बुध देव हैं और उन्हीं के प्रभाव से ये बच्चे बुद्धि, वाणी भी तेज होती है। इन लोगों की तर्क क्षमता काफी तेज होती है। जब बात पढ़ाई की आती हैं, तो ये लोग उसमें में भी सबसे आगे रहते हैं। 5 मूलांक के बच्चों को गणित में तेज होता है। यह लोग बड़ी प्रॉब्लम से जल्दी ही सुलझा देते हैं। वैसे यह बच्चे कुछ ज्यादा ही जिज्ञासु होते हैं और किसी भी विषय को गहराई में समझना पसंद करते हैं।

मूलांक 7

किसी महीने के की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे हुए, लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के बच्चे हर काम में बहुत जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं और बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकियों में सुलझा देते हैं। इन लोगों का गणित विषय सबसे अच्छा रहता है और कोई भी कॉन्सेप्ट जल्दी ही समझ लेते हैं। मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह होता है। इस मूलांक के बच्चे गंभीर, जिज्ञासु और खोजी प्रवृत्ति के होते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY