: अमेरिकी जांच एजेंसी ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ माना जाता है और उस पर भारत समेत कई देशों में हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का उत्तरी अमेरिका में नेटवर्क
गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख संचालक बताया जाता रहा है। इस गैंग पर अमेरिका और कनाडा में राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट, मानव तस्करी और ड्रग्स व हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।
कनाडा की मोस्ट वॉन्टेड सूची में भी शामिल
ने भी गोल्डी बराड़ को अपने 25 मोस्ट वॉन्टेड लोगों की सूची में पहले स्थान पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित किए जाने की बात सामने आई है। यह राशि भारतीय मुद्रा में करीब 1.63 करोड़ रुपये होती है। कनाडा में भी गोल्डी बराड़ पर हत्या से जुड़े आरोप हैं।
ये भी पढ़ें:
अमेरिका ने पहले ही घोषित किया था इनाम
अमेरिकी एजेंसियां भी गोल्डी बराड़ की तलाश कर रही हैं। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर अमेरिका ने 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। अब FBI की टॉप10 सूची में शामिल किए जाने के बाद उसकी तलाश को लेकर अमेरिकी एजेंसियों की कार्रवाई फिर चर्चा में है।
भारत से कनाडा और फिर अमेरिका पहुंचा गोल्डी बराड़
गोल्डी बराड़ भारत से फरार होने के बाद लंबे समय तक कनाडा में रहा। जांच एजेंसियों के पास उसके कनाडा में रहने से जुड़े सबूत होने की बात कही गई है। बाद में उसके अमेरिका पहुंचने की जानकारी सामने आई। बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई से अलग होने के बाद गोल्डी बराड़ ने रोहित गोदारा के साथ मिलकर अपना नेटवर्क चलाना शुरू किया।
ये भी पढ़ें: