उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में अब तक प्रदेश की 3 लाख 19 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए भी मदद कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फिलहाल 150 समूहों को ‘भूली योजना’ और हैंड होल्डिंग के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल रोजगार से जोड़ना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना और उनकी आमदनी बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना भी है।
शुरुआती पूंजी की कमी दूर करेगी सरकार
मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कई महिलाएं अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती शुरुआती पूंजी या मार्जिन मनी की कमी होती है। आर्थिक संसाधन नहीं होने के कारण कई बार महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पातीं।
ये भी पढ़ें:
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है, ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के अपना काम शुरू कर सकें। सरकार की इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी। मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी महिला के आत्मनिर्भर बनने के रास्ते में बाधा न बने। इसके लिए महिला समूहों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: