BusinessViral

Petrol Diesel Price: 78 दिन में 51 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितने हुए फ्यूल के दाम

जब से ईरान वॉर शुरू हुआ है, तब से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में 51 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार बनी हुई है. जो भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है. उसका कारण भी है. भारत पर दोतरफा मार पड़ रही है. जहां एक ओर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले में रुपए में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

Petrol Diesel Price: 78 दिन में 51 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितने हुए फ्यूल के दाम
Petrol Diesel Price: 78 दिन में 51 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितने हुए फ्यूल के दाम

जिसका असर देश की इकोनॉमी और खजाने पर ज्यादा दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में फ्यूल के दाम में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली समेत बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं?

क्या फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम?

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली समेत बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. इसका मतलब है कि लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही लागू रहेंगी, जो कि 15 मई को इजाफे के बाद थी. आईओसीएल के आंकड़े के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 97.77 और 90.67 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल के दाम 108.74 रुपए और डीजल की कीमत 95.13 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.68 और 93.14 रुपए प्रति लीटर पर मौजूद है. अंत में चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103.67 रुपए और डीजल के दाम 95.25 रुपए देखने को मिल रहे हैं.

ईरान वॉर के बीच 51 फीसदी महंगा हुआ क्रूड

खास बात तो ये है कि ईरान वॉर के दौरान कच्चे तेल के दाम में 50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. आंकड़ों को देखें तो 27 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में खाड़ी देशों का कच्चा तेल 72.48 डॉलर प्रति प्रति बैरल पर था. तब से अब तक ब्रेंट के दाम में करीब 51 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है और दाम 109.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई के दाम में 57 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. आंकड़ों को देखें तो 27 फरवरी को अमेरिकी कच्चे तेल के दाम 67.02 डॉलर प्रति बैरल पर थे, जो मौजूदा समय में 105.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुके हैं.

Khabar Monkey

रुपए में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

वहीं दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले में रुपए में भी ईरान वॉर के दौरान 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 27 फरवरी को करेंसी मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले में 91.08 के लेवल पर देखने को मिला था. जिसमें अब तक 5.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 15 मई को डॉलर के मुकाबले में रुपया 95.81 रुपए पर बंद हुआ है. इसका मतलब है कि रुपए को डॉलर के मुकाबले में ईरान के दौरान 4.73 रुपए का नुकसान हो चुका है. जबकि इस हफ्ते के कारोबारी दिनों में रुपए को 230 पैसे का नुकसान उठाना पड़ चुका है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply