Jaggery Juice (Gur ka Sharbat): गर्मियों में लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के देसी ड्रिंक्स पीते हैं। इन्हीं में से एक है गुड़ का शरबत। कई घरों में इसे पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है। गुड़ में प्राकृतिक मिठास के साथ कुछ मिनरल्स भी पाए जाते हैं, इसलिए कई लोग इसे चीनी वाले ड्रिंक्स की तुलना में बेहतर विकल्प मानते हैं।

हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी होता है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान (National Institute of Nutrition या NIN) से जुड़े फूड स्टडीज में भी गुड़ के पोषण तत्वों का उल्लेख मिलता है। गुड़ भी शुगर का ही एक रूप है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा मात्रा में न लें। बहुत ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन कैलोरी बढ़ा सकता है। इसलिए बहुत अधिक सेवन से बचें। जरूरत से ज्यादा मीठा पीना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसे में संतुलित मात्रा में ही सेवन करें। आइए जानें इसे बनाने का तरीका और पीने के संभावित योजना।
एनर्जी देने में मदद करे
गुड़ में प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं। गर्मी, थकान या कमजोरी महसूस होने पर लोग पारंपरिक रूप से इसका सेवन करते हैं।
Khabar Monkey
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए
अगर गुड़ के शरबत में थोड़ा काला नमक, नींबू या सौंफ मिलाई जाए, तो यह शरीर को तरल पदार्थ और कुछ मिनरल्स देने में मदद कर सकता है।
पाचन को करे बेहतर
कई लोग खाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाते हैं। माना जाता है कि यह पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है। ऐसे में आप इसका शरबत बनाकर पी सकते हैं।
चीनी वाले ड्रिंक्स की तुलना में बेहतर विकल्प
कई पैकेज्ड ड्रिंक्स में सिर्फ refined sugar होती है, जबकि गुड़ में थोड़ी मात्रा में मिनरल्स भी मौजूद हो सकते हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
100 ग्राम गुड़
2 कप पानी
1 “अदरक का टुकड़ा
1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ते
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 चम्मच सौंफ पाउडर
1/4 चम्मच काला नमक
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
कुछ बर्फ के टुकड़े
इस तरह करें तैयार
गुड़ को सबसे पहले बारीक कूट लें। फिर 2 कप पानी डालकर गुड़ पिघलने तक रख दें । इसके बाद बीच बीच मे चम्मच से थोड़ी थोडी देर मे हिलाते रहें । थोड़ी देर में गुड़ पिघल जाएगा । इसके बाद अदरक को छीलकर धोकर बारीक पेस्ट बना लें। अब आपको पुदीना को भी बारिक पीस लेना है। इसके बाद सभी चीजें इकट्ठी कर लें। गुड़ के पानी में अदरक पेस्ट, पुदीना और नींबू का रस डालें।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें । इसके बाद नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर काला नमक सब डाल कर मिक्स करें। इसे ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें। ऐसा करने से सारे फ्लेवर शरबत में आ जाएंगे। 10 मिनिट बाद शरबत को छान लें। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें। फिर शरबत डालें। ऊपर से नींबू के पतले स्लाइस काट कर डाल दें। 2 पत्ते पुदीना की भी डाल दें।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”





