SportsViral

RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट

RR vs DC 62nd Match 1st Inning Highlight IPL 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर आरआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। अब दिल्ली कैपिटल्स को ये मुकाबले अपने नाम करने के लिए 194 रन बनाने होंगे। शानदार शुरुआत के बाद राजस्थान के बल्लेबाज अपनी पारी का अंत ठीक नहीं कर सके।

RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट

जब कप्तान रियान पराग आउट हुए उस वक्त 15वां ओवर चल रहा था और स्कोर 160+ था। रियान पराग के आउट होने के बाद आरआर के बल्लेबाज ठीक गति से रन नहीं बना सके। जिसका खामियाजा ये रहा कि टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एडगिनी, माधव तिवारी और कप्तान अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

Khabar Monkey

खबर में अपडेट किया जा रहा है…

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply