HealthViral

Mango Eating Tips: खाने से पहले आम को भिगोना क्यों है जरूरी? इसके फायदे भी जान लें

आम को खाने से पहले पानी में भिगोने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि इससे इस फल की गर्मी बाहर निकल जाती है. पर क्या ऐसा सच में होता है. वैसे आम को खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें कई जरूरी विटामिन होते हैं. आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है. इसका मीठा स्वाद इतना शानदार होता है कि कुछ लोग इसके लिए गर्मी के सीजन का इंतजार करते हैं. भारत में आम की जो किस्में सबसे ज्यादा खाई जाती हैं उनमें लंगड़ा, चौसा, तोतापरी, अल्फांसो, दशहरी और मुल्गोबा का नाम सबसे ऊपर है.

Mango Eating Tips: खाने से पहले आम को भिगोना क्यों है जरूरी? इसके फायदे भी जान लें
Mango Eating Tips: खाने से पहले आम को भिगोना क्यों है जरूरी? इसके फायदे भी जान लें

गर्मियों के दौरान भारत में आम का कई तरीकों से सेवन किया जाता है जिनमें इसे डिनर के बाद खाने का तरीका सबसे ज्यादा कॉमन है. वैसे लोग इसकी स्मूदी, कैंडी, अचार, आम पापड़, आम पन्ना, चटनी और सब्जी तक बनाकर खाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इसे भिगोना क्यों जरूरी है और इससे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

आम में पाए जाने वाले तत्व । Mango Nutrients

, ए, और बी कॉम्प्लेक्स होता है. इसमें फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं. फलों का राजा आम न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को सुधारता है बल्कि इसे आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. वैसे इसे खाने से पहले भिगोना क्यों जरूरी है चलिए आपको बताते हैं…

आम को खाने से पहले भिगोना क्यों है जरूरी

आम एक गर्म तासीर वाला फल है और इसे गर्मी में ज्यादा खाया जाए तो ब्लोटिंग या पेट की दूसरी समस्याएं भी हो जाती हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को एक्ने या पिंपल हो जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि आम को भिगोने से इसकी हीट निकल जाती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि भिगोने की वजह से इसमें मौजूद एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड निकल जाता है.

इस तरह न्यूट्रिएंट्स के बेहतर एब्जॉर्बशनमें मदद मिलती है. बताया जाता है कि एसिड फाइटिक शरीर को कुछ मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स को अवशोषित करने से रोकता है, जिससे मिनरल्स की कमी हो जाती है. ये एसिड शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिसकी वजह से भी आमों को भिगोना चाहिए.

आम को खाने के फायदे । Health Benefits of Mangoes

इम्यूनिटी बढ़ाता है- आम में विटामिन सी पाया जाता है और ये तत्व हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में अहम रोल निभाता है. इसके अलावा इसमें कई दूसरे तत्व भी होते हैं जो हमारी इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में हेल्प करते हैं. गर्मियों में इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए आम को खाना बेस्ट है.

Khabar Monkey

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- आम में फाइबर काफी होता है. इसके अलावा इसमें मौजूद वाटर हमारे एंजाइम को एक्टिव करने में कारगर है. इसमें एमाइजोल होता है जो हेल्दी गट हेल्थ पाने में हेल्प करता है. लेकिन ज्यादा आम का सेवन पेट खराब कर सकता है. इस वजह से दस्त भी लग जाते हैं. बताया जाता है कि आम को इस तरह खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिससे पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता.

स्किन और हेयर के लिए बेनिफिशियल- आम में मौजूद विटामिन ए हमारे बालों के लिए फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी होता है जो स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है. इसलिए ये फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी बॉडी, स्किन और हेयर तीनों के लिए भी फायदेमंद है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply