Peddi Release Date: इस साल साउथ की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. जी हां, प्रभास की ‘राजा साब’ आई थी. पर फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. एक छोटे बजट की पिक्चर ने काफी इम्प्रेस किया है. पर फिलहाल उन पिक्चरों का इंतजार हो रहा है, जिससे कई बड़े चेहरे जुड़े हैं. अब बात राम चरण की ‘पेड्डी’ की कर लेते हैं. जिसे मेकर्स जून में रिलीज करने वाले हैं और इस बात का ऐलान बहुत पहले ही कर दिया गया था. लेकिन डेट कंफर्म न होने के चलते जो कन्फ्यूजन बना हुआ है, उसने फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है. पर मेकर्स अब बड़ा खुलासा करने वाले हैं.

की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ थी, जो बुरी तरह से पिट गई. 450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म से ऐसी उम्मीद नहीं थी. क्योंकि उससे पहले RRR रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर से 1200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. साथ ही अभी उनका पूरा फोकस ‘पेड्डी’ पर है, जिसे बुची बाबू बना रहे हैं. इसके बाद वो डायरेक्टर सुकुमार के साथ काम करने वाले हैं. खैर, पहले जानिए मेकर्स ने क्या पोस्ट लिखा है.
‘पेड्डी’ पर क्या अपडेट सामने आया
हाल ही में मैत्री मूवी मेकर्स वालों ने एक पोस्ट शेयर किया. वो लिखते हैं- पेड्डी के लिए तैयार हो जाए. आज से फिल्म पर एक्साइटिंग अपडेट्स आने शुरू हो जाएंगे. दरअसल पेड्डी की रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए 1 मई यानी आज शाम 4 बजे प्रेस मीट रखी गई है. जी हां, फिल्म की रिलीज डेट अब कंफर्म हो जाएगी. कई दिनों से चर्चा हो रही थी कि 25 जून को फिल्म आएगी. जब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ आ रही है. साथ ही नागार्जुन के बेटे अखिल की Lenin भी उसी वक्त के लिए शेड्यूल है. बाद में पता लगा कि अब 4 जून को आएगी, क्योंकि ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन हो गई है. पर कहीं भी कन्फर्मेशन नहीं था.
#GetReadyForPeddi
Exciting updates starting from today#Peddi release date announcement press meet today from 4 PM onwards
Mega Power Star @AlwaysRamCharan @NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @NavinNooli pic.twitter.com/xjvooZ0iRb
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 1, 2026
राम चरण की फिल्म को लेकर अब फाइनली अपडेट मिलने वाला है. दरअसल कुछ दिनों पहले ही पता लगा था कि एक गाना फिल्म का शूट होना रह गया है. राम चरण के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी, दोनों पहले भी साथ में काम कर चुके हैं. साथ ही इसके लिए बताया गया कि एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये फीस ली है.







