शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा के चाइल्ड PGI में बड़ा हादसा टला, वार्ड में बेड पर गिरी फॉल सीलिंग, बाल-बाल बचा मासूम​

नोएडा के सेक्टर30 में मौजूद चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में एक बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के एक वार्ड में मरीज के बेड के ऊपर अचानक फॉल सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. हादसे के वक्त बेड पर एक बच्चा मौजूद था, जो बालबाल बच गया. घटना के बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई और […]

नोएडा के सेक्टर30 में मौजूद चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में एक बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के एक वार्ड में मरीज के बेड के ऊपर अचानक फॉल सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. हादसे के वक्त बेड पर एक बच्चा मौजूद था, जो बालबाल बच गया. घटना के बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई और अस्पताल की बिल्डिंग की गुणवत्ता तथा मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, वार्ड में भर्ती बच्चों के बेड के ऊपर अचानक फॉल सीलिंग के गिरने के दौरान गनीमत रही कि कोई बच्चा, मरीज या तीमारदार इसकी चपेट में नहीं आया. घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया.

अस्पताल की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की इमारतों की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मासूम मरीजों की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी कमियों को दूर नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की है. उनके अनुसार, छत गिरने की नहीं, बल्कि फॉल सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर गिरने की घटना हुई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ है.

मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है. साथ ही भवन की गुणवत्ता से जुड़ी खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी अधिकारी, एजेंसी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अस्पताल की अन्य फॉल सीलिंग और भवन की स्थिति का भी निरीक्षण कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY