शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राजेंद्र भारती की 3 साल की सजा पर रोक नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, दतिया विधानसभा उपचुनाव का रास्ता साफ​

Rajendra Bharti Case Update: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बैंक एफडी घोटाले के मामले में 3 साल की सजा पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। दतिया विधानसभा उपचुनाव 30 जुलाई को होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र […]

Rajendra Bharti Case Update: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बैंक एफडी घोटाले के मामले में 3 साल की सजा पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। दतिया विधानसभा उपचुनाव 30 जुलाई को होगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी। राजेंद्र भारती ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका खारिज कर दी है और ट्रायल कोर्ट का फैसला बरकरार रखा है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 9 जुलाई को सुरक्षित रखा था फैसला

ग्रामीण विकास बैंक के एफडी घोटाले में दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोष सिद्धि पर रोक लगाने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 9 जुलाई को अंतिम सुनवाई हुई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब 10 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका खारिज कर दी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव का रास्ता साफ

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की 3 साल की सजा बरकरार रहेगी। इस फैसले के बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने दतिया में उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को रिजल्ट आएगा। 

एफडी में हेराफेरी केस में 3 साल की जेल

दतिया सहकारी ग्रामीण बैंक के एक एफडी में फर्जीवाड़े के आरोप पर तीन महीने पहले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। इस मामले में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती जमानत पर चल रहे हैं। उन्होंने सजा पर रोक लगाने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। दतिया विधानसभा सीट खाली होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने 2 जुलाई को उपचुनाव का ऐलान कर दिया था। 30 जुलाई को वोटिंग होना है। कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने उपचुनाव पर रोक लगाने के लिए भी याचिका लगाई थी, उसे भी खारिज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY