Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने दस्तक दी। तूफान का लैंडफॉल करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। रेलवे ने 50 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से संचालित 21 उड़ानें भी रद्द की गई हैं।

चार जिलों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित
चक्रवाती तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली, विशाखापट्टनम, काकीनाडा और कोनसीमा जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जलभराव की स्थिति बन गई है। काकीनाडा में कई पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई जगहों पर आवाजाही भी बंद हो चुकी है।
#WATCH | Cyclone Arnab | Kakinada, Andhra Pradesh | In the wake of the landfall, multiple trees were uprooted and power lines snapped across various locations. People take shelter indoors for safety as roads largely remain inundated. pic.twitter.com/uNJEC35xYx
— ANI October 28, 2026
50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द
तूफान के कारण परिवहन सेवाओं पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 उड़ानें रद्द की गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आंध्र प्रदेश ओडिशा में राहतबचाव की तैयारी
चक्रवात से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में करीब 4,000 साइक्लोन शेल्टर तैयार किए गए हैं। दोनों राज्यों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
#WATCH | Gopalpur, Odisha: Morning visuals from Gopalpur Beach in Ganjam show rough seas, strong winds, and heavy rainfall as Cyclone Arnab continues to intensify.
Centre of the severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during… pic.twitter.com/ZSri8tIXXL
— ANI October 28, 2026
ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद
ओडिशा में मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य के 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब तक 30,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है। तटीय क्षेत्र के पास चक्रवात का केंद्र होने के कारण समुद्र में हलचल बढ़ गई है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान का असर पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण और मध्य भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
झारखंड, विदर्भ और तेलंगाना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट बताया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें