शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi NCR Crime: नोएडा में लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाला गैंग गिरफ्तार, बैंक खाते से भी उड़ाते थे पैसे​

Delhi NCR Crime: नोएडा के सेक्टर49 थाना पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले लोगों को कार में बैठाते थे, फिर उनका मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इसके बाद पीड़ित को धमकाकर मोबाइल का लॉक खुलवाते और उसके […]

Delhi NCR Crime: नोएडा के सेक्टर49 थाना पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले लोगों को कार में बैठाते थे, फिर उनका मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इसके बाद पीड़ित को धमकाकर मोबाइल का लॉक खुलवाते और उसके बैंक खाते से अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कर लेते थे।

29 जून को दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 29 जून को एक व्यक्ति ने सेक्टर49 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि सेक्टर50 के पास कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। इसके बाद उसका iPhone16, चार्जर, पावर बैंक और नकदी लूट ली गई। आरोपियों ने मोबाइल का लॉक खुलवाकर बैंक खाते से भी पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।

तकनीकी जांच से पकड़े गए आरोपी

शिकायत के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की। 30 जून को सेक्टर50 के सामने से चारों आरोपियों अमित, नितिन, विवेक और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया।

iPhone16 और कार समेत सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का iPhone16, स्मार्ट वॉच, चार्जर, आधार कार्ड, 2,300 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जल्दी पैसा कमाने के लिए बनाया गैंग

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिल्लीएनसीआर में कार चलाने और मजदूरी का काम करते थे। जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटने की योजना बनाई। वारदात के बाद वे पीड़ितों के बैंक खातों से भी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

अन्य मामलों की भी जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अनजान लोगों से लिफ्ट लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी देखें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY