DharamViral

Nautapa 2026 Astro Tips: नौतपा में सूर्य को मजबूत करने के 3 उपाय, 9 दिनों में चमकेगी आपकी किस्मत

Nautapa 2026 Astro Tips: नौतपा में सूर्य को मजबूत करने के 3 उपाय, 9 दिनों में चमकेगी आपकी किस्मत
Nautapa 2026 Astro Tips: नौतपा में सूर्य को मजबूत करने के 3 उपाय, 9 दिनों में चमकेगी आपकी किस्मत
इस साल नौतपा 25 मई से शुरु होने वाले हैं। इस बार नौतपा का समय धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल 2026 में पड़ने वाले नौतपा के इन 9 दिनों के दौरान सूर्य देव की तपिश चरम पर होती है। नौतपा की शुरुआत 25 मई 2026, सोमवार से हो रही है जो कि 2 जून को ,समाप्त होगा। इन 9 दिनों में भयंकर गर्मी पड़ती है। 
ज्योतिष के अनुसाक, इस खास समय सूर्य देव की उपासना करना और कुछ खास उपाय करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति को अत्यंत मजबूत की जा सकती है। अगर आप जीवन में सुख, शांति, मान-सम्मान और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो नौतपा के इन दिनों में सूर्य देव को करें प्रसन्न। इस लेख में हम आपको बताएंगे किस तरह से सूर्य देव की कृपा पा सकते हैं। 
नौतपा के दौरान क्या करें?
नौतपा के इन 9 दिनों तक रोजाना सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भर लें। अब उस जल में लाल फूल, थोड़े से अक्षत और मिश्री मिला लीजिए। इसके बाद पूर्व दिशा की तरफ मुख करके खड़े हो जाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें। जल अर्पित करते समय ‘‘ॐ सूर्याय नमः’ का जप करें।
नौतपा के दौरान रोजाना ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ या ‘गायत्री मंत्र’ का पाठ करना मानसिक रुप से मजबूती और आत्मबल प्राप्त होता है। 
इन नौ दिनों में खासकर रविवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ या तांबे के बर्तनों का दान करें। यह दान आपकी कुंडली के सूर्य दोषों को शांत कर समाज में आपका यश, कीर्ति और मान-सम्मान बढ़ाता है।
इस दौरान तामसिक भोजन, अधिक मिर्च-मसाले और भारी खाने से पूरी तरह परहेज करें। आप चाहे तो नौतपा के दौरान पड़ने वाले रविवार को सूर्य देव के निमित्त व्रत रखें और सिर्फ फलाहार या जलीय चीजों का सेवन करें। 

Khabar Monkey

Leave a Reply