Pista Shell Craft Ideas: पिस्ता खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोटे-छोटे छिलकों को कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से आप इन बेकार छिलकों को काम में ला सकते हैं। गार्डनिंग से लेकर होम डेकोर तक की कई चीजों को बनाया जा सकता है।

पिस्ता के छिलके इकट्ठा करके आप कई सारे काम कर सकते हैं। अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक है तो इसकी मदद से घर की कई चीजों को डेकोरेट किया जा सकता है। इसके अलावा घर की सफाई और गार्डनिंग में भी छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Khabar Monkey
गार्डनिंग में आएगा काम
पिस्ता के छिलकों को आप गार्डनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके छिलके गमले की मिट्टी में हवा के प्रवाह को आसान बनाते हैं जिससे पौधों का विकास तेजी से हो सके। इसके लिए कुछ लोग छिलकों को मिट्टी में मिला देते हैं। इसके अलावा छिलकों को डालने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है और मिट्टी जल्दी नहीं सूखती है। गर्मियों के समय पिस्ता के छिलकों को इस तरह से इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
DIY होम डेकोर
इन छिलकों का इस्तेमाल करके आप खूबसूरत क्राफ्ट आइटम बना सकते हैं। वॉल डेकोर, फूल, ज्वेलरी, टेबल डेकोर या मोमबत्ती स्टैंड बनाया जा सकता है। इससे आप छोटे-छोटे शोपीस बना सकते हैं। इसके लिए एक कांच की कटोरी, पुराने जार या गमले को लें और इसपर छिलकों को चिपाकर डिजाइन बनाएं। इसके अलावा आप मोमबत्ती स्टैंड्स, फोटो फ्रेम या टेबल को डेकोरेट कर सकते हैं। इससे आपके घर को नया लुक मिलेगा जो बजट में भी रहेगा।
सफाई में आएंगे काम
पिस्ता के छिलकों को बोतल या फूलदान में अंदर से सफाई करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी, लिक्विड डिटर्जेंट और पिस्ता के छिलकों को बोतल में डालें और शेक करें। इससे गंदगी साफ हो जाएगी। इसके अलावा सूखे पिस्ता के छिलकों को छोटे कपड़े के पाउच में भरकर रखने से जूतों की नमी और हल्की बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है।
आजकल घर को सजाने के लिए हैंडमेड और रिसाइकल की गई चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में पिस्ता के छिलके का इस्तेमाल आपके घर को खूबसूरत बनाने के अलावा अन्य कामों में भी मददगार साबित होंगे। इन्हें आप इकट्ठा करके बच्चों को क्राफ्ट आइटम बनाना सिखा सकते हैं।





