प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। प्रतापगढ़ में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान मंच से बोलते हुए राजा भैया ने धर्मांतरण और इतिहास को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा, “आज देश में जितने भी मुस्लिम हैं, वे सभी पहले हिंदू ही थे। यहाँ रहने वाले मुसलमान कोई अरब देशों से चलकर नहीं आए हैं।” अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने धर्मांतरण करने वालों पर तीखा तंज कसा। राजा भैया ने कहा कि इतिहास में जिन लोगों ने लालच में आकर या डर की वजह से कायरता दिखाई, सिर्फ उन्हीं लोगों ने अपना धर्म बदला था।
Khabar Monkey
इसके विपरीत, जो लोग वीर, साहसी और बलिदानी थे, उन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों और अत्याचारों के बावजूद अपने मूल धर्म को नहीं छोड़ा और वे अपने सनातन धर्म पर ही टिके रहे। राजा भैया का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी भी शुरू हो गई है।





