Raza Murad Emotional Reaction: मुंबई में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद ने गहरा दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के दुनिया से चले जाने की बात पर अब भी विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका व्यक्तित्व सबसे अलग था और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
रज़ा मुराद ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत इंसान बताते हुए कहा कि उनकी इच्छाशक्ति असाधारण थी।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the demise of actor Nana Patekar, Actor Raza Murad says, “My heart and mind simply refuse to accept that Nana Patekar is no longer among us. He was physically and mentally so strong, possessing such immense willpower. There has never been anyone… pic.twitter.com/d9u32Nrb7F
— ANI October 8, 2026
1 करोड़ रुपए फीस लेते, 90 लाख दान करते थे नाना
रज़ा मुराद ने नाना पाटेकर के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए दावा किया कि वे अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जरूरतमंदों की मदद में खर्च कर देते थे।
उनके मुताबिक, अगर नाना किसी फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये लेते थे, तो उसमें से 90 लाख रुपये दान कर देते थे। उन्होंने कई गांवों को गोद लेकर किसानों की सहायता भी की।
बिना किसी दिखावे के लोगों की मदद करते थे नाना
अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि नाना पाटेकर ने कभी अपने परोपकारी कार्यों का प्रचार नहीं किया। वे बिना किसी दिखावे के लोगों की मदद करते थे।
उन्होंने नाना को बेमिसाल कलाकार और उदार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि फिल्म जगत में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।