मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, बाहर हुए ये खिलाड़ी​ | चीन से भारत आ रहे फार्मा ऑर्डर! छोटी दवा कंपनियों की खुली किस्मत, पर क्या रोड़ा बनेगी लागत?​ | ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ से ‘सिंधु गंगेश्वर’ तक… काशी के शिव मंदिर के नाम पर क्यों मचा बवाल?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! आने वाले महीनों में 12-15% तक बढ़ सकते हैं टेलीकॉम प्लांस​

आम लोगों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लग सकता है. इस बार ये शॉक टेलीकॉम कंपनियां दे सकती हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने 4 से 5 महीनों में टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लांस में 12 से 15 फीसदी तक का इजाफा कर सकती हैं. इसका मतलब है कि […]

आम लोगों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लग सकता है. इस बार ये शॉक टेलीकॉम कंपनियां दे सकती हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने 4 से 5 महीनों में टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लांस में 12 से 15 फीसदी तक का इजाफा कर सकती हैं. इसका मतलब है कि आम लोगों को अपने मोबाइल रिचार्ज प्लांस के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टेलीकॉम सेक्टर में अगले चार से पांच महीनों में टैरिफ में 1215 फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार मार्केट कंसोलिडेशन के बाद कीमतें बढ़ाने के लिए माहौल ज्यादा अनुकूल हो गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार में सिर्फ 3+1 प्लेयर्स के रहने से कीमतें बढ़ाने का माहौल ज्यादा अनुकूल हो गया है और हमें उम्मीद है कि अगले 4 से 5 महीनों में टैरिफ में 1215 फीसदी की और बढ़ोतरी होगी.

टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल पहलू पर बात करें तो, तीन टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के Q2FY27 में प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू में तिमाहीदरतिमाही लगभग 0.82.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस ग्रोथ की वजह 2G से 4G/5G में माइग्रेशन, पोस्टपेड कस्टमर्स की संख्या में बढ़ोतरी और तिमाही में दिनों की ज्यादा संख्या हो सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो, VIL के नुकसान पर सब्सक्राइबर मार्केट शेयर हासिल करना जारी रखेंगे.

कितनी बढ़ सकती है कस्टर्स की संख्या?

सेंट्रम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीद है कि रिलायंस जियो तिमाहीदरतिमाही लगभग 8 मिलियन सब्सक्राइबर जोड़ेगा, जबकि भारती एयरटेल के तिमाहीदरतिमाही लगभग 3 मिलियन भारतीय वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़ने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि VIL तिमाहीदरतिमाही लगभग 1.0 मिलियन ग्राहक जोड़ेगा. 4G/5G नेटवर्क के बढ़ते इस्तेमाल के कारण प्रति ग्राहक डेटा का इस्तेमाल मजबूत बना रहेगा.

रिपोर्ट में पूरे सेक्टर में नेटवर्क कवरेज की ग्रोथ पर जोर दिया गया है. इसमें बताया गया है कि रिलायंस जियो और एयरटेल ने 95 फीसदी से ज्यादा जिलो में 5G सर्विस पहुंचा दी है और उनका ध्यान अपने नेटवर्क में और ज्यादा 5G डिवाइस जोड़ने पर है. वहीं, VIL का 5G नेटवर्क लगभग 200 शहरों में मौजूद है और वह अपने 5G कवरेज को बढ़ा रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि VIL बैंकों के साथ 250 अरब रुपए का डेट फंड जुटाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सक्रिय बातचीत कर रहा है. उसे FY27E29E के लिए 450 अरब रुपए के कैपेक्स प्रोग्राम के तहत इसकी जरूरत है. रिलायंस जियो और एयरटेल को 5G FWA और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड जोड़ने के मामले में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

कंपनियों की ग्रोथ की संभावना

  1. रिलायंस जियो के लिए, रिपोर्ट में तिमाहीदरतिमाही 8 मिलियन सब्सक्राइबर जुड़ने का अनुमान लगाया गया है, जिससे कुल संख्या 541 मिलियन हो जाएगी. साथ ही, ARPU के तिमाहीदरतिमाही 1 प्रतिशत बढ़कर 218 रुपए प्रति माह होने की संभावना है.
  2. यह ग्रोथ 5G FWA के जुड़ने और तिमाही में दिनों की संख्या ज़्यादा होने की वजह से हो रही है, जिससे तिमाहीदरतिमाही रेवेन्यू में अनुमानित 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
  3. उम्मीद है कि भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या तिमाहीदरतिमाही 30 लाख बढ़कर 38 करोड़ हो जाएगी.
  4. साथ ही, 2G से 4G में लगातार हो रहे माइग्रेशन और तिमाही में दिनों की संख्या के कारण ARPU 2.0 प्रतिशत बढ़कर 269 रुपए प्रति माह हो जाएगा, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है. कंपनी के रेवेन्यू में तिमाहीदरतिमाही लगभग 3.1 प्रतिशत की ग्रोथ होने की उम्मीद है.
  5. वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स की संख्या तिमाहीदरतिमाही 10 लाख बढ़कर 19.4 करोड़ होने का अनुमान है, साथ ही ब्लेंडेड ARPU में तिमाहीदरतिमाही लगभग 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 178 रुपए प्रति माह हो जाएगा.
  6. VIL के कैपेक्स कामकाज और फंड जुटाने की प्रगति पर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

इंडस टॉवर और टाटा पर भी नजर

इन तीन टेलीकॉम कंपनियों के अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडस टावर्स के रेवेन्यू में तिमाहीदरतिमाही लगभग 1.7 प्रतिशत की ग्रोथ होने की उम्मीद है. यह ग्रोथ VIL द्वारा कवरेज/क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देने के कारण कैपेक्स में बढ़ोतरी और कोलोकेशन की संख्या में तिमाहीदरतिमाही 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के कारण होगी. टाटा कम्युनिकेशंस के रेवेन्यू में तिमाहीदरतिमाही 1.6 प्रतिशत की ग्रोथ होने की उम्मीद है, जिसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा सेगमेंट की सर्विसेज में बेहतर प्रदर्शन का सपोर्ट मिलेगा. उम्मीद है कि EBITDA मार्जिन में तिमाहीदरतिमाही लगभग 61bps का सुधार होगा और यह 19.3 प्रतिशत हो जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY