Mohit Ulva: मोहित उल्वा ने 40 साल पुराने जावेद मियांदाद की छक्के की यादें ताजा कर दीं। आस्ट्रेलियाएशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर छक्का उड़ा दिया। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए चार रन चाहिए थे और मियांदाद ने चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का लगा दिया था। आज अंडर19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मोहित उल्वा ने भी वही कारनाम कर दिया।

भारत को मैच जीतने के लिए मैच जीतने के लिए एक और अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे। टारगेट बेहद कठिन था, लेकिन मोहित ने बाउंड्री लगाकर भारतीयों को एक और दिवाली मनाने का मौका दे दिया।
खिताबी मुकाबले की इस पारी में मनाल चौहान ने भी अंतिम पलों तक मैच को रोमांचक बनाने में अहम भूमका निभाई। साथ मनाल ने मैच के हीरो मोहित उल्वा को भरपूर साथ दिया।
एक समय भारतीय टीम हार के करीब थी और 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इस जीत के असली हीरो मनाल चौहान और मोहित उल्वा रहे। दोनों ने मुश्किल हालात में दबाव का सामना किया और भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खासकर मोहित ने आखिरी समय तक हार नहीं मानी और अपनी नाबाद पारी से पाकिस्तान के हाथों से जीत छीन ली।
अंतिम 3 ओवर में चाहिए थे 30 रन
भारतीय टीम को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाने थे। ऐसे समय में मनाल चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए और भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा।
हालांकि, 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनाल नकाब शफीक की गेंद पर आउट हो गए। वह भारत के नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। इसके बाद पाकिस्तान की जीत लगभग तय मनी जार रही थी, लेकिन मोहित उल्वा ने अंतिम गेंद पर तख्ता उलट दिया।
मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने भारी दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को एक विकेट से जीत दिला दी।