रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘अब न दरी बिछाएंगे, न किसी के आगे झुकेंगे’, मेरठ रैली में सपा-बीजेपी पर ओवैसी का तीखा हमला​ | Chhath Puja 2026 Wishes in Hindi: छठी मैया का आशीर्वाद मिले… छठ पर्व पर इन शुभकामना संदेश से करें अपनों को विश​ | Bijnor DM Joginder Singh: 2015 बैच के IAS जोगिंदर सिंह बने बिजनौर के नए DM, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली चलती बस, कैसे बची 40 यात्रियों की जान? दिल्ली से छतरपुर जा रही थी​

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शु्क्रवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई. बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई. बस में करीब 40 लोग सवार थे. आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में चीखपुकार शुरू हो गई. इस दौरान […]

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शु्क्रवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई. बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई. बस में करीब 40 लोग सवार थे. आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में चीखपुकार शुरू हो गई. इस दौरान लोगों ने आननफानन में बस से बाहर निकलकर अपनी जान हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है.

घटना राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल के पास की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

दिल्ली से छतरपुर जा रही थी यात्रियों से भरी बस

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस खजुराहो ट्रैवल्स की थी. बस दिल्ली से छतरपुर की ओर जा रही थी. देर रात जब बस यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल के पास पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई.

बताया जा रहा है कि बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की. शुरुआत में आग लगने का पता चलते ही यात्रियों ने बाहर निकलने की कोशिश की. हालांकि, आग तेजी से फैलने लगी, जिससे बस में सवार लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया. करीब 40 यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

आग की लपटें देखकर यात्रियों में मची चीखपुकार

बस में आग लगते ही अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. लोग अपना सामान छोड़कर बाहर निकलने लगे. कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बस में रखा यात्रियों का सामान भी जल गया. एक्सप्रेसवे पर बस को आग की लपटों में घिरा देखकर आसपास से गुजर रहे लोग भी रुक गए.

पुलिस को शनिवार रात करीब 1:38 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया. आग काफी भीषण थी, इसलिए उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY