शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
आज होगा निर्णायक मुकाबला, क्या चार साल बाद भारतीय जर्सी में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार?​ | Love Horoscope For 17 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Mumbai Indians के साथ खत्म हुआ 10 साल का सफर, Head Coach पद से हटे Mahela Jayawardene​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mobile Tempered Glass: मोबाइल में टेम्पर्ड ग्लास नहीं लगाया तो क्या होगा? जानें स्क्रीन को कितना खतरा​

Mobile Tempered Glass: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। मोबाइल के जरिए लोग घर बैठे अपने कई जरुरी काम बिजली बिल, EMI, ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग, फॉर्म भरने जैसे कई काम करते हैं। आज के दौर में मोबाइल लोगों के जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिसके […]

Mobile Tempered Glass: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। मोबाइल के जरिए लोग घर बैठे अपने कई जरुरी काम बिजली बिल, EMI, ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग, फॉर्म भरने जैसे कई काम करते हैं। आज के दौर में मोबाइल लोगों के जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिसके बिना कई कामों को करने में रुकावट आती है। ऐसे में स्मार्ट फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। कई लोग मोबाइल गिरने से उसकी स्क्रीन न टूटे उसके लिए वो स्क्रीन पर टैंपर्ड ग्लास लगवा लेते हैं। लेकिन सवाल ये है कि अगर टेम्पर्ड ग्लास न लगा हो तो क्या मोबाइल को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें…

 

टेम्पर्ड ग्लास कैसे करता है काम?

टेम्पर्ड ग्लास सामान्य कांच के मुकाबले 4 से 5 गुना अधिक मजबूत होता है और यह मुख्य रूप से सुरक्षा और बचाव का काम करता है।

1. यह स्मार्टफोन की स्क्रीन, खिड़कियों, या अन्य सतहों को गिरने, खरोंचों , और झटकों से बचाता है।

2.  सामान्य कांच टूटने पर बड़े और नुकीले टुकड़ों में बिखरता है जिससे गंभीर चोट लग सकती है। वहीं, टेम्पर्ड ग्लास टूटने पर छोटेछोटे, गोल और कम नुकीले टुकड़ों में टूटता है, जिससे चोट लगने का खतरा काफी कम हो जाता है।

3. अगर फोन जेब, बैग या दूसरी चीजों के संपर्क में आता है, तो उसकी स्क्रीन पर खरोंच पड़ने का खतरा रहता है, लेकिन टेंपर्ड ग्लास मेन स्क्रीन को खरोच से बचाता है।

4. अगर आप अच्छे क्वालिटी वाला टेंपर्ड ग्लास का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके मोबाइल के लिए वो सुरक्षा कवक्ष का काम करता है।

5. यह सामान्य कांच की तुलना में उच्च तापमान और अचानक होने वाले तापमान के बदलाव को आसानी से झेल लेता है।

टेम्पर्ड ग्लास के बिना स्क्रीन को होगा नुकसान?

आजकल के स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास या अन्य मजबूत कवर ग्लास आते हैं, जो खरोंच और हल्की चोट से बचाते हैं, लेकिन ये पूरी तरह अटूट नहीं होते हैं।

यदि फोन किसी सख्त सतह पर सीधे गिर जाए, तो बिना टेम्पर्ड ग्लास के वह झटका सीधे फोन की असली स्क्रीन पर लगता है, जिससे वह चटक सकती है या टूट सकती है।

स्क्रीन सुरक्षा के मुख्य उपाय

1. नया फोन लेने पर तुरंत एक अच्छी क्वालिटी का टेम्परेड ग्लास या स्क्रीन गार्ड जरूर लगवाएं, ताकि गिरने पर सारा झटका उस पर पड़े और असली स्क्रीन सुरक्षित रहे।
 
2. ऐसा बैक कवर चुनें जिसके किनारे स्क्रीन से थोड़े उठे हुए हों। इससे फोन के गिरने पर स्क्रीन सीधी जमीन से नहीं टकराती।

3. फोन को कभी भी पैंट की पीछे वाली जेब में न रखें। बैठने पर वजन पड़ने से स्क्रीन पर अंदरूनी दबाव बनता है और बिना गिरे ही स्क्रीन बीच से क्रैक हो सकती है।

4. फोन को जेब या बैग में चाबी, सिक्के या अन्य नुकीली धातुओं के साथ न रखें। इससे स्क्रीन पर गहरे स्क्रैच आ जाते हैं।

5. स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें। कागज के तौलिये या रफ़ कपड़ों से स्क्रीन पर खरोंच आ सकती है।

6. यदि आपके हाथ से फोन बारबार छूटता है, तो ग्रिप के लिए पॉपसोकेट या रिंग होल्डर का उपयोग करें।

7. फोन को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें और इसे अत्यधिक नमी, पानी या गर्म सतहों पर रखने से बचें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY