क्लासी होने का मतलब आपके पास बहुत ज्यादा पैसा होने से नहीं होता है, बल्कि ये आपके व्यवहार से तय होता है. आप दूसरों के साथ कैसे रहते हैं उससे आपकी इमेज खराब या अच्छी बनती है. बाउंड्री का ध्यान न रखना, बहुत ज्यादा डींगे हांकना जैसी कई आदतें हैं जो आपको दूसरों के सामने चीप दिखा सकती हैं. खासकर जब आप वर्कप्लेस पर हैं तो इसका ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप कब कैसे कितना बोल रहे हैं और आपका दूसरों के प्रति विहेबियर कैसा है. इस आर्टिकल में 4 ऐसी आदतें जानेंगे जो दूसरों के सामने आपकी इमेज गिरा सकती हैं.

जब आपका व्यवहार, आदतें और बातचीत करने का तरीका दूसरों को असहज या अजीब महसूस कराए तो इससे आपकी छवि लोगों के मन में चीप, निम्नस्तर की बन सकती है. इसे समय रहते समझना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अच्छी इमेज या इज्जत बनाने में लोगों को सालों लग जाते हैं.
जरूरत से ज्यादा बोलना
आप भी उन लोगों में से हैं जो बहुत ज्यादा बात करते हैं. यहां पर एस्ट्रोवर्ट या बतूने होने में समस्या नहीं है, बल्कि आपकी इमेज डिपेंड करती है कि आप क्या बोल रहे हैं. आप अगर फ्लो में बात करते चले जाते हैं और अपनी पर्सनल डिटेल्स भी अचानक रिवील कर देते हैं. इसके अलावा ये भी देखना जरूरी है कि सामने वाला आपसे कुछ कहना तो नहीं चाहता या फिर क्या वो आपसे बात करने में दिलचस्पी ले रहा है या फिर नहीं. आपकी ये आदत न सिर्फ लोगों के बीच छवि को खराब कर सकती है, बल्कि लोग पीठ पीछे आपकी मजाक बना सकते हैं और कई बार कुछ जानकारियां देने से आपको नुकसान भी हो सकता है.
बाउंड्री का सम्मान न करना
हर व्यक्ति की अपनी प्राइवेसी होती है. ऐसे में सभी को समझना जरूरी होता है. अगर आपकी आदत है कि आप अपनी बाउंड्री सेट नहीं करते और न ही दूसरों की बाउंड्री का सम्मान करते हैं तो इससे लोग आपको चीप समझते हैं. उदाहरण के तौर पर इसे ऐसे समझें कि कोई अपने मोबाइल में फोटो दिखा रहा है और आप उसके हाथों से फोन लेकर खुद उसे देखने लगते हैं. इसके अलावा दूसरों की पर्सनल जिंदगी को लेकर सवाल करना जैसी चीजें भी आपकी इमेज को सस्ता दिखाती हैं. वहीं जब आप हर किसी के लिए तुरंत हाजिर रहते हैं और कभी किसी के काम को मना नहीं करते तो भी ये आदत आपकी इमेज को कमतर दिखाती है.
नेगेटिव गॉसिप की आदत होना
अपने आसपास आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जो दूसरों की लाइफ के बारे में बात करने में काफी दिलचस्पी लेते हैं या फिर किसी के पीछे उसे लेकर नेगेटिव बाते करना शुरू कर देते हैं. आपकी ये आदत किसी अनजान इंसान से ज्यादा आपकी इमेज को खराब करती है.
चीजों का शोऑफ करना
आप अगर उन लोगों में से हैं जो मौका मिलते ही खुद की तारीफ दूसरों के सामने करने लगते हैं. अपने सामान का शोऑफ करते हैं जैसे घुमाफिराकर अपने ब्रांडेड कपड़ों, बैग, शूज, एसेसरीज के बारे में बताना. अपने बड़े घर और गाड़ी को लेकर बातें करते रहना. इस आदत में सुधार करना चाहिए वरना लोग आपको ईगोस्टिक समझने के साथ ही चीप भी समझते हैं.