रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Microsoft Outage: दुनियाभर में हड़कंप! 9 घंटे से ठप Microsoft, Outlook और Teams, जानें बार-बार क्यों बंद पड़ते हैं क्लाउड सर्वर​

: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत कई देशों में Microsoft 365, Outlook और Teams जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसका असर कंपनियों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक के कामकाज पर पड़ा है। कई यूजर्स न तो अपने ईमेल एक्सेस कर […]

: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत कई देशों में Microsoft 365, Outlook और Teams जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसका असर कंपनियों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक के कामकाज पर पड़ा है। कई यूजर्स न तो अपने ईमेल एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हो पा रहे हैं। इस तकनीकी गड़बड़ी ने एक बार फिर क्लाउड सर्वर की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बारबार क्लाउड सर्वर ठप क्यों हो जाते हैं और इसके पीछे कौनसी तकनीकी खामियां जिम्मेदार होती हैं?

Microsoft की सेवाएं ठप होने से कामकाज प्रभावित

आज के दौर में बड़ी कंपनियों से लेकर सरकारी विभागों तक में ईमेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फाइल शेयरिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। Microsoft 365, Outlook और Teams इसी डिजिटल सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में इन सेवाओं में रुकावट आने से हजारों संस्थानों का काम प्रभावित हो सकता है।

गुरुवार को अमेरिका में बड़ी संख्या में यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में परेशानी की शिकायत की। इसका असर OpenAI और Anthropic की AI सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले कुछ कनेक्टर्स पर भी देखने को मिला।

Downdetector पर दर्ज हुईं हजारों शिकायतें

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई इस परेशानी को दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में दोपहर करीब 2 बजे तक Outlook को लेकर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी और करीब एक लाख रिपोर्ट दर्ज की गईं। भारतीय समय के अनुसार, यह समस्या करीब रात 12 बजे शुरू हुई थी। लंबे समय तक सेवाएं प्रभावित रहने से दुनियाभर के यूजर्स और कंपनियों की चिंता बढ़ गई।

आखिर बारबार क्यों ठप हो जाते हैं क्लाउड सर्वर?

क्लाउड सर्वर आज इंटरनेट आधारित सेवाओं की रीढ़ बन चुके हैं। ईमेल, ऑनलाइन मीटिंग, डेटा स्टोरेज और कई AI टूल्स इन्हीं पर निर्भर हैं। ऐसे में सर्वर या उससे जुड़े नेटवर्क में छोटीसी तकनीकी गड़बड़ी भी बड़े स्तर पर सेवाओं को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY