रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोवा जा रहे, वेजिटेरियन हैं…तो वहां की ये पांच ट्रेडिशनल डिशेज चखना रहेगा बेस्ट​

गोवा एक ऐसी जगह है जहां विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं. दरअसल यहां पर दूर तक फैले बीच के साथ फूड, वाटर स्पोर्ट्स और कमाल की नाइट लाइफ लोगों को लुभाती है. गोवा के स्थानीय खाने की बात करें तो यहां पर आपको ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी, ज्यादातर लोग यहां सी फूड का स्वाद […]

गोवा एक ऐसी जगह है जहां विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं. दरअसल यहां पर दूर तक फैले बीच के साथ फूड, वाटर स्पोर्ट्स और कमाल की नाइट लाइफ लोगों को लुभाती है. गोवा के स्थानीय खाने की बात करें तो यहां पर आपको ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी, ज्यादातर लोग यहां सी फूड का स्वाद चखना पसंद करते हैं, लेकिन वेजिटेरियन हैं तो भी आपके लिए यहां बहुत कुछ है. इस आर्टिकल में जानेंगे गोवा की पांच ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में जिन्हें टेस्ट करना आपके लिए बेस्ट रहेगा.

नवंबर से फरवरी के बीच गोवा जाने का बेस्ट टाइम माना जाता है, क्योंकि यहां का मौसम सुहावना रहता है. इस वजह से आप बीच पर घूमने से लेकर यहां के लोकल फूड का भी आराम से लुत्फ उठा सकते हैं. दोस्तों, फैमिली के साथ या सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो जान लें यहां की वेज ट्रेडिशनल डिशेज कौन सी हैं.

मशूम टोनाक या अल्मी टोनाक

वेजिटेरियन हैं तो आपको यहां पर अल्मी टोनाक ट्राई करना चाहिए. ये नारियल के साथ बनी हुई मशरूम की मसालेदार करी होती है जो बेहद स्वादिष्ट लगती है.

वेजिटेरियन गोवन थाली ट्राई करें

गोवा में आप ऑथेंटिक वेज गोवन थाली ट्राई कर सकते हैं, जिसमें कोकोनट पापड़ से लेकर वेज पुलाव, सैलेड, लोकल सब्जियां और चना दाल जैसी चीजें होती हैं. ये आपके लंच का पूरा मील हो सकता है.

Pexels

सोलकढ़ी जरूर चखें

गोवा आए हैं तो आपको एक बार यहां की ट्रेडिशनल डिश सोलकढ़ी जरूर चखनी चाहिए. इसे कोकम और नारियल के दूध से बनाया जाता है. इसमें कुछ मसाले जैसे लहसुन, हरी मिर्च, जीरा पाउडर होता है. इसें एक तड़का एड किया जाता है और हरा धनिया डालते हैं. गुलाबी रंग की सोलकढ़ी एक तरह से रिफ्रेशिंग ड्रिंक होती है, जिसे आपको गोवन थाली के बाद पीना चाहिए. ये पाचन में हेल्पफुल रहती है. आप चाहे तो इसे चावलों के साथ भी खा सकते हैं.

गोअन मिठाइयां खाएं

आप गोवा आएं तो यहां की गोअन मिठाइयों का स्वाद जरूर लें. आप डोडोल और गोअन खाजे चख सकते हैं. डोडोल जेली या हलवे के टेक्सचर में होती है, जिसका स्वाद काफी रिच होता है. चावल के आटे, पाम गुड़ नारियल के दूध से इसे बनाया जाता है. गोअन खाजे गोवा की ऐसी मिठाई है जो क्रिस्पी होती है. इसे बनाने के लिए गुड़ और चने के आटे के साथ सोंठ पाउडर, तिल का यूज करते हैं.

मुंगची गाठी

गोवा में आप वेज डिशेज में मुंगची गाठी खा सकते हैं. इसे अंकुरित मूंग से बनाया जाता है, जिसमें ताजे नारियल का इस्तेमाल भी करते हैं. ये मसालेदार ग्रेवी होती है जो वहां के घरों की एक पारंपरिक शाकाहारी डिश है. इसमें ग्रेवी तैयार करने के लिए गोअन मसाला पेस्ट डाला जाता है. इसे रोटी और चावल दोनों के साथ खा सकते हैं या फिर गोअन पोई यानी वहां की ब्रेड के साथ मुंगची गाठी खाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY