Entertainment

Michael Box Office: जीते 700 से ज्यादा अवॉर्ड्स, पॉप स्टार माइकल जैकसन पर आ रही बायोपिक, ओपनिंग वीकेंड पर कितना कमाएगी?

Michael Film Box Office Estimate: दुनियाभर में अपने खास डांस और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर रहे माइकल जैकसन को गुजरे हुए 17 साल हो चुके हैं. लेकिन दुनिया के कोने-कोने में अभी भी उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है. इस फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैकसन लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म को लेकर पिछले साल से ही बज़ बना हुआ है. भले ही इसके ट्रेलर को मिक्स्ड व्यूज मिल रहे हैं लेकिन माइकल जैकसन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तबाही लेकर आ सकती है. माइकल जैकसन के जीवन के बारे में उनके चाहनेवालों को भले ही बहुत कुछ पता हो लेकिन उनका जीवन किसी रहस्य की तरह रहा है.

Michael Box Office: जीते 700 से ज्यादा अवॉर्ड्स, पॉप स्टार माइकल जैकसन पर आ रही बायोपिक, ओपनिंग वीकेंड पर कितना कमाएगी?
Michael Box Office: जीते 700 से ज्यादा अवॉर्ड्स, पॉप स्टार माइकल जैकसन पर आ रही बायोपिक, ओपनिंग वीकेंड पर कितना कमाएगी?

अब जब ये इस महान पॉप स्टार की फिल्म आने वाली है तो जरूर ही इसे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही बंपर ओपनिंग कर सकती है. इसके अलावा इस फिल्म के अन्य देशों से भी अच्छी कमाई होने की आशंका है. ऐसा माना जा रहा है कि ये म्यूजिकल बायोपिक फिल्म कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है. आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड पर ये फिल्म कितनी कमाई कर सकती है.

माइकल बायोपिक की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर नॉर्थ अमेरिका में 70 मिलियन डॉलर तक का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये किसी भी म्यूजिकल-ड्रामा फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड होगा. भारतीय रुपये के हिसाब से ये कलेक्शन 657 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म बोहेमियन रैप्सोडी और स्ट्रेट आउटा कोम्पटन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है.

ओपनिंग वीकेंड में कितना जा सकता है वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

फिल्म को सिर्फ नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ओपनिंग वीकेंड में बड़ा कमाल कर सकती है और 150 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर सकती है. अगर इसे भारतीय रुपयों में देखें तो ये 1400 करोड़ रुपये तक जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म पहले वीकेंड में हॉलीवुड के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल फिल्म साबित हो सकती है. फिल्म 24 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply