शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PF फंड में आएगी तेजी! सैलरी लिमिट बढ़ने से 25% बढ़ सकता है EPFO योगदान​ | ‘नपुंसक है मेरा पति…’ बच्चा पैदा करने के लिए देवर से संबंध बनाने का दबाव, थाने पहुंची महिला; FIR​ | PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक​

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी की 05 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावना, जुनून और एक नया रूप दिया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। […]

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी की 05 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावना, जुनून और एक नया रूप दिया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। तो आइए जानते हैं विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

दिल्ली में 05 नवंबर 1988 को विराट कोहली का जन्म हुआ था। वह दिल्ली के उत्तम नगर में पलेबढ़े और उन्होंने इसी शहर से महज 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेलने की शुरूआत की थी। विराट ने पहली बार 9 साल की उम्र में पहली बार बल्ला थामा था और उन्होंने बचपन में क्रिकेट की बारीकियों को कोच राजकुमार शर्मा की देखरेख में सीखा था।

घरेलू क्रिकेट से की शुरूआत

साल 2002 में विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने दिल्ली की अंडर15 टीम की ओर से अपना पहला मैच खेला। इसके बाद साल 2003 में उनको टीम की कमान सौंप दी गई। अंडर15 में बल्ले से धमाल मचाने के बाद विराट कोहली का विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए सेलेक्शन हुआ। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली अपने बल्ले और कप्तानी दोनों से छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने 7 मैचों में 757 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया। कोहली के बल्ले से दो शतक निकले।

फिर साल 2006 में विराट कोहनी ने लिस्टए करियर की शुरुआत सर्विसेस के खिलाफ की थी। कोहली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अपना पहला मैच तमिलनाडु के खिलाफ खेला था। इसी साल 2006 में कोहली के पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया। लेकिन पिता के निधन के अगले दिन कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले कोहली बल्ला थामकर मैदान में उतरे, बल्कि उन्होंने 90 रन की शानदार पारी खेली। उनके असल करियर की शुरूआत यहीं से हुई थी। इसके बाद कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अंडर19 चैंपियन

साल 2008 में कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को अंडर 19 चैंपियन बनाते हुए खूब सुर्खिया बटोरी। अंडर19 में दमदार प्रदर्शन के चलते ही कोहली की IPL में एंट्री हुई और उन पर रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ा दांव खेला।

इंटरनेशनल करियर की शुरूआत

साल 2008 में पहली बार कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट की पिच पर कदम रखा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका। वह 4 रन बनाकर आउट हुए और फिर भारत के लिए विराट ने कई यादगार पारियां खेलीं। इसके बाद साल 2011 के वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली। साल 2011 के फाइनल में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 35 रन की अहम पारी खेली थी।

उपलब्धियां

कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है और कोहली के नाम वनडे में 50 शतक दर्ज हैं।

विराट कोहली तौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में छह डबल सेंचुरी जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। कोहली ने इस मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा था।

वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह मुकाम 205वीं पारी में पाया था।

वह टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

इसके अलावा कोहली दो बॉक्सिंगडे टेस्ट मैच जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान हैं।

विराट कोहली दो बार गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर हैं। अब तक वह 80 शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY