PM Modi Diwali Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दिवाली की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। पीएम मोदी ने ये भी बताया कि इस बार भी वह हर साल की तरह देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

PM मोदी ने जारी किया वीडियो
Diwali पर देशवासियों को PM Narendra Modi का संदेश !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। अपने एक विशेष वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने दिवाली को अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प का… pic.twitter.com/59kr7fuHIG
— Bansal News Official November 7, 2026
पीएम मोदी ने अपने वीडियो की शुरुआत नमस्ते कहकर की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुतबहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।
जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह भी लोगों की तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाते हैं। हर साल देश के वीर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाना उनका नियमित कार्यक्रम है और इस बार भी यह जारी रहेगा।
उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings.@VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/wRIchNUGhv
— Narendra Modi November 7, 2026
दीपावली की शुभकामनाएं देने से पहले पीएम मोदी ने 7 नवंबर, शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने एकदूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी भी शेयर की।