Manoj Bajpayee Film Governor First Look: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी की ओर से उनके 56वें जन्मदिन के अवसर पर फैंस को सरप्राइज दे दिया गया है. उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. गवर्नर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से फैंस मनोज बाजपेयी के अभिनय का जलवा देखते नजर आएंगे. फिल्म से दो फोटोज शेयर की गई हैं. हालांकि फिल्म से मनोज बाजपेयी का लुक रिवील नहीं किया गया है. वे दफ्तर के कॉरिडोर पर चलते नजर आ रहे हैं जिसका बैक व्यू शेयर किया गया है.

मनोज बाजपेयी ने खुद इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पहली फोटो गवर्नर के दफ्तर की है जिसकी कुर्सी खाली पड़ी है. वहीं दूसरी फोटो में मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर नजर आ रहा है. गवर्नर फिल्म के इस नए अपडेट पर फैंस की उत्सुकता नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि गवर्नर फिल्म किस बारे में है और फैंस इसपर क्या रिएक्ट कर रहे हैं.
ने जो पोस्टर शेयर किया है उसकी पहली फोटो में एक खाली कुर्सी नजर आ रही है. इसपर लिखा हुआ है- ‘ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है’. वहीं फोटो के डिस्क्लेमर में लिखा है- ‘भारत दिवालिया होने की कगार पर है.’ वहीं दूसरी फोटो की बात करें तो इसमें मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं. इस फोटो पर लिखा है- ‘अगर मैं फेल हो गया तो भारत फेल हो जाएगा.’ अब मनोज बाजपेयी की इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- सुपर एक्साइटेड. एक दूसरे शख्स ने लिखा- मनोज बाजपेयी की स्क्रिप्ट की च्वाइस हमेशा कमाल की रहती है. एक अन्य शख्स ने लिखा- हैपी बर्थडे सर, आप स्वस्थ्य रहें और अपने करियर में और तरक्की करें.
–
किन-किन फिल्मों में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?
फिल्म की बात करें तो इसका निर्माण विपुल अमृतपाल कर रहे हैं जबकी इसका निर्देशन चिन्मय मांडलेकर कर रहे हैं. वे पहले भी मनोज बाजपेयी के साथ इंस्पेक्टर जेंडे नाम की फिल्म में काम कर चुके हैं जिसे फैंस का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था. मूवी की रिलीज डेट भी आ गई है और ये फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की खास बात ये है कि इसकी कहानी और किरदार रियल लाइफ पर बेस्ड होंगे हालांकि ये फिल्म किस गवर्नर पर है इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है. मनोज बाजपेयी की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वे घूसखोर पंडत और पुलिस स्टेशन में भूत नाम की फिल्मों का भी हिस्सा हैं.





