Viral

Manali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान

Manali Viral Video : पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग हमेशा सावधानी मांगती है और इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र के शिंकूला टॉप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलते ट्रक के नीचे अचानक सड़क धंस जाती है।

Manali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान
Manali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम ट्रक सामान्य रफ्तार से सड़क पर आगे बढ़ रहा होता है। तभी अचानक सड़क टूटने लगती है और ट्रक धीरे-धीरे उसमें फंस जाता है। बताया जा रहा है कि ट्रक पूरी तरह लोडेड था, जिसकी वजह से सड़क दबाव नहीं झेल पाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vlogger_deepak_95 (@vlogger_deepak_95)

मनाली में अचानक टूटी सड़क

वीडियो में ट्रक के पीछे चल रही एक थार गाड़ी भी नजर आती है। जैसे ही सड़क धंसती है, पीछे चल रहे ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी और बैक गियर लगाकर पीछे हट गया। उसकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद ट्रक चालक भी तुरंत वाहन से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चला गया। बाद में मौके पर JCB मशीन पहुंची और ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता मजबूत करने की कोशिश भी की गई। इस घटना को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें :

पहाड़ी रास्तों पर सतर्कता जरूरी

यह वीडियो Instagram पर @vlogger_deepak_95 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 84 लाख से ज्यादा व्यूज और 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “रास्ता मिलेगा सोचा था, यहां तो रास्ता ही चला गया।” दूसरे ने कहा, “इसीलिए पहाड़ों पर हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर चलना चाहिए।” यह एक बार फिर याद दिलाता है कि पहाड़ी रास्तों पर आत्मविश्वास से ज्यादा सतर्कता जरूरी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply