थाईलैंड से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पर नई बहस छेड़ दी है. आमतौर पर अंतिम संस्कार का नाम सुनते ही जेहन में गमगीन माहौल और रोते हुए लोगों की तस्वीर उभरती है, लेकिन 59 साल के विंट वोरापार्न (Winit Woraporn) के फ्यूनरल में नजारा बिल्कुल उलट था. यहां लाश के सामने महिला डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए.

क्यों बुलाई गईं डांसर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विंट लंबे समय से बीमार थे. मौत से पहले उन्होंने एक अनोखी वसीयत की थी. उनका मानना था कि जीवन एक उत्सव है, इसलिए उनके निधन पर कोई आंसू न बहाए. उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनके अंतिम संस्कार पर कोई उदास न हो. गम के बजाय खुशियां मनाई जाए. परंपरागत शोक की जगह कोयोट डांसर्स (Coyote Dancers) का परफॉर्मेंस हो.
मामला 20 अप्रैल का है. नखोन सी थम्मारात प्रांत के वॉट थेप्पानोम चुआट मंदिर (Wat Thepphanom Chueat) में जैसे ही प्रार्थना समाप्त हुई, माहौल एकदम से बदल गया. ग्लैमरस कपड़ों में तीन डांसर्स मंच पर आईं, और मृतक के ताबूत के सामने खड़े होकर लाउड म्यूजिक पर डांस करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नाते-रिश्तेदार इस परफॉर्मेंस को चुपचाप देखते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस अनोखे अंतिम संस्कार का वीडियो लाइव स्ट्रीम किया गया, जो अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है. इसे लेकर नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ का कहना है कि यह लाइफ सेलिब्रेशन का बेहतरीन तरीका है. उनके अनुसार, आखिरी इच्छा का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म है. दूसरी ओर कई लोग इसे परंपराओं का अपमान और बेहद आपत्तिजनक बता रहे हैं.
View this post on Instagram





