Viral

खड़ी कार की छत पर गिरे दो युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक सड़क हादसा, वीडियो देख दहल गए लोग

CCTV Accident Video : आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग सन्न रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

खड़ी कार की छत पर गिरे दो युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक सड़क हादसा, वीडियो देख दहल गए लोग
खड़ी कार की छत पर गिरे दो युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक सड़क हादसा, वीडियो देख दहल गए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फल की दुकान के सामने सड़क किनारे एक कार खड़ी हुई है। आसपास सामान्य ट्रैफिक चल रहा होता है और लोग अपने काम में व्यस्त नजर आते हैं। तभी अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

खड़ी कार की छत पर गिरे खड़ी कार की छत पर

वीडियो में नजर आता है कि अचानक दो युवक हवा में उछलते हुए आते हैं और सीधे खड़ी कार की छत पर गिर पड़ते हैं। दोनों की हालत देखकर साफ लगता है कि वे किसी तेज रफ्तार वाहन से टकराकर यहां तक पहुंचे होंगे।

हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं दिखता कि उनकी टक्कर किस वाहन से हुई या गलती किसकी थी। कार की छत पर गिरने के बाद एक युवक तुरंत नीचे सड़क पर जा गिरता है, जबकि दूसरा युवक कार पर ही पड़ा रहता है। कुछ ही सेकंड में आसपास मौजूद लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंच जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने कहा- शुक्र है जान बच गई

यह वीडियो प्लेटफॉर्म एक्स प्लेटफॉर्म पर @HeyNehaRaj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “ऐसी दुर्घटना से दिमाग पूरा हिल जाता है।” होने के बाद लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान का शुक्र है जान बच गई।

दूसरे यूजर ने कहा कि सड़क पर जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। वहीं कई लोगों ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह वीडियो एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की सीख दे रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply