Viral

Viral Video: डोसा के साथ वेंडर ने किया ऐसा प्रयोग, देखते ही भड़के लोग, बोले- ये मर्डर है!

Aam Ras Chees Dosa Viral Video: अगर आपको लगता है कि आपने स्ट्रीट फूड के सारे वीयर्ड फूड कॉम्बिनेशन (Weird Food Combination) देख लिए हैं, तो जरा रुकिए. गुजरात के सूरत से एक ऐसा हुआ है, जिसने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है. इस बार निशाने पर है दक्षिण भारत की आइकॉनिक डिश डोसा, जिसे एक वेंडर ने ऐसी चीज के साथ परोसा कि देखते ही पब्लिक का दिमाग भन्ना गया है.

Viral Video: डोसा के साथ वेंडर ने किया ऐसा प्रयोग, देखते ही भड़के लोग, बोले- ये मर्डर है!
Viral Video: डोसा के साथ वेंडर ने किया ऐसा प्रयोग, देखते ही भड़के लोग, बोले- ये मर्डर है!

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक वेंडर को तवे पर डोसा बैटर फैलाते हुए देखा जा सकता है. लेकिन कहानी में तब ट्विस्ट आता है, जब वह पारंपरिक आलू मसाले की जगह डोसे पर आम रस (Mango Pulp) की एक मोटी परत बिछा देता है. हद तो तब हो गई, जब इस मीठे डोसे पर ढेर सारा Cheese कद्दूकस किया गया और ऊपर से हरा धनिया छिड़क कर कस्टमर को स्पेशल डिश बताकर सर्व कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स दो फाड़ हो गए हैं. कई यूजर्स इसे डोसा की हत्या बता रहे हैं. एक ने लिखा, यही देखना बाकी रह गया था, डोसे को मिठाई बना दिया. वहीं, कुछ लोकल लोगों का कहना है कि सूरत अपनी फूड एक्सपेरिमेंट कल्चर के लिए फेमस है, यहां के लोग मीठा और नमकीन एक साथ पसंद करते हैं.

क्रिएटिविटी या सिर्फ व्यूज का चक्कर?

वहीं, कई नेटिजन्स का कहना है कि रील और शॉर्ट वीडियो के इस दौर में स्ट्रीट वेंडर्स ‘शॉक वैल्यू’ के लिए ऐसे प्रयोग कर रहे हैं. स्वाद से ज्यादा फोकस इस बात पर होता है कि डिश देखने में इतनी अजीब लगे कि वह वायरल हो जाए. इससे पहले भी यहां चॉकलेट सैंडविच और आइसक्रीम भजिया जैसे प्रयोग देखे जा चुके हैं. लेकिन आम रस डोसा को देखकर इंटरनेट की पब्लिक का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

अब देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply