रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
खांसी-जुकाम को ठीक होने में क्यों लगता है वक्त? जानें धीमी रिकवरी की वजह​ | Nahid Rana चोटिल होकर West Indies के खिलाफ Test Series से हो सकते हैं बाहर​ | Kharge Statement Controversy: ‘बाप भी जाएगा’ बयान पर बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mallikarjun Kharge Controversy: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, इवेंट में युवक की पिटाई का आरोप​

Mallikarjun Kharge Controversy: की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खरगे रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी के […]

Mallikarjun Kharge Controversy: की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खरगे रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया।

‘मोदी नहीं जाएगा’ पर खरगे का जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण के बीच एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि ‘मोदी नहीं जाएगा’। इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है।

युवक को बाहर निकालने और पिटाई का आरोप

घटना के दौरान कार्यक्रम में हंगामा भी हुआ। आरोप है कि टिप्पणी करने वाले युवक को वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद युवक को हॉल से बाहर निकाल दिया गया। सामने आए वीडियो और रिपोर्ट्स में कार्यक्रम के दौरान अफरातफरी की स्थिति दिखाई देने की बात कही गई है। 

युवक ने बाद में दी सफाई

इस पूरे मामले में एक और दावा सामने आया है। युवक की पहचान संतोष कुमार के तौर पर की गई है। उसने बाद में कहा कि उसकी बात को गलत समझा गया। उसके मुताबिक, वह यह कह रहा था कि बगावत के बिना मोदी नहीं जाएंगे, लेकिन उसकी बात का एक हिस्सा ही सुना गया और उसका अर्थ अलग समझ लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सियासत तेज

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं ने खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा लांघने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद बयानबाजी तेज हो गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY