शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Panic Attack और शराब की लत से जूझ रहे थे Yuzvendra Chahal, 26 दिन Rehab में रहकर की वापसी​ | नाक टेढ़ी बताकर अभ्यर्थियों को कर रहे थे फेल! UP होमगार्ड भर्ती के मेडिकल में हंगामा, पकड़े गए दो डॉक्टर और चालक​ | UP Food Safety Action: हापुड़ में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 5.34 लाख का 890 किलो घी सीज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rajeev Khandelwal Birthday: TV सीरियल Kahiin To Hoga से Bollywood तक ऐसा रहा सफर​

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर तो लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि उनका शुरूआती सफर […]

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर तो लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि उनका शुरूआती सफर संघर्ष भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता राजीव खंडेलवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

जयपुर शहर में 15 अक्तूबर 1975 को राजीव खंडेलवाल का जन्म हुआ था। इनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई जयपुर से की थी। फिर ग्रेजुएशन हैदराबाद से किया। राजीव खंडेलवाल ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया।

टीवी से की शुरुआत

साल 2002 में राजीव खंडेलवाल ने बतौर अभिनेता टीवी सीरियल ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ से छोटे पर्दे पर एंट्री की थी। इस सीरियल में अभिनेता ने विलेन का रोल किया था। फिर वह एकता कपूर के सीरियल ‘कहीं तो होगा’ में नजर आए थे। इस सीरियल से अभिनेता को पहचान मिली। वहीं चैट शो ‘सच का सामना’ से राजीव को खूब पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि यह शो कई बार विवादों में भी रहा था।

बॉलीवुड डेब्यू

लंबे समय तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद राजीव खंडेलवाल ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2008 में आई फिल्म ‘आमिर’ से अभिनेता ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। लेकिन राजीव को बॉलीवुड में वह सफलता नहीं मिली, जो उनको छोटे पर्दे पर मिली थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY