शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​ | बहू को बंधक बनाया, बाल काटे और इंजेक्शन लगाकर लूटे 5 लाख के जेवर… दरभंगा में डॉक्टर के घर खौफनाक डकैती!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तिरुपति जाने की ऐसी सनक! ट्रेन नहीं मिली तो बस स्टैंड से चुरा ली सरकारी बस… 21 KM तक हाईवे पर दौड़ाता रहा​

Telangana News: फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा कि नायक अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है, लेकिन तेलंगाना के जंगांव जिले में एक शख्स ने असल जिंदगी में ही ऐसा कर दिखाया. भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुपति जाने की सनक में एक ट्रैक्टर चालक ने रेलवे […]

Telangana News: फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा कि नायक अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है, लेकिन तेलंगाना के जंगांव जिले में एक शख्स ने असल जिंदगी में ही ऐसा कर दिखाया. भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुपति जाने की सनक में एक ट्रैक्टर चालक ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न मिलने पर सीधे बस स्टैंड का रुख किया और वहां खड़ी रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की एक किराए की बस ही उड़ा ली. आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर उस भारीभरकम बस को हाईवे पर 21 किलोमीटर तक दौड़ाया, लेकिन उसकी यह ‘फिल्मी राइड’ एक टोल प्लाजा पर जाकर खत्म हुई.

यह पूरी विचित्र घटना जंगांव जिला मुख्यालय के बस स्टैंड और सिंगराजुपल्ली टोल प्लाजा की है. पुलिस के मुताबिक, जंगांव जिले के पलकुर्थी मंडल के चेन्नुरु गांव का रहने वाला वेंकन्ना पेशे से ट्रैक्टर चालक है. वह तिरुपति जाने के लिए जंगांव रेलवे स्टेशन गया था. वह एक नहीं बल्कि दो बार स्टेशन गया, लेकिन दोनों ही बार तिरुपति जाने वाली कोई ट्रेन न होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा.

ट्रेन न मिलने से हताश वेंकन्ना शराब के नशे में चूर होकर इधरउधर भटकने लगा. इसी दौरान उसकी नजर जंगांव बस स्टैंड पर खड़ी RTC की एक किराए की बस पर पड़ी. चूंकि वेंकन्ना ट्रैक्टर चलाता था, इसलिए उसे ड्राइविंग का अनुभव था. उसके पास एक टूल किट भी थी. वह तुरंत ड्राइवर की सीट पर बैठा, टूलबॉक्स की मदद से बस को स्टार्ट किया और पहले बस स्टैंड का एक पूरा चक्कर लगाया ताकि कोई शक न करे, फिर उसे लेकर सूर्यापेट मार्ग पर निकल गया.

बैक करने के चक्कर में दो बार एक्सीडेंट

आधी रात को जब वेंकन्ना बस को करीब 21 किलोमीटर दूर सिंगराजुपल्ली टोल प्लाजा लेकर पहुंचा, तो उसका नशा और नौसिखियापन सामने आ गया. टोल गेट के पास पहुंचते ही वेंकन्ना का नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार बस सीधे टोल के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर के बाद घबराए वेंकन्ना ने बस को पीछे करने की कोशिश की, लेकिन सही से जजमेंट न मिल पाने के कारण उसने दोबारा बस को एक और जगह ठोक दिया. आधी रात को एक सरकारी बस को इस तरह बारबार आगेपीछे करते और टकराते देख टोल प्लाजा के कर्मचारियों को गहरा शक हुआ.

टोल कर्मियों ने जब तुरंत बस को घेरकर ड्राइवर की सीट पर बैठे वेंकन्ना से पूछताछ की, तो वह नशे में अजीबोगरीब जवाब देने लगा. कर्मचारियों को लगा कि यह बस चोरी की है और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन कर दिया.

चोरी का नहीं था इरादा, पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वेंकन्ना को हिरासत में ले लिया और बस को अपने कब्जे में लिया. जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह बस जंगांव बस स्टैंड से गायब हुई थी और इसे पूरे 21 किलोमीटर तक चलाया गया था.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वेंकन्ना अत्यधिक शराब के नशे में था. पूछताछ में उसने बताया कि उसका इरादा बस को चुराने या बेचने का नहीं था, बल्कि वह तिरुपति जाना चाहता था और ट्रेन न मिलने व शराब के ओवरडोज के कारण उसकी मानसिक स्थिति ऐसी हो गई कि वह बस लेकर ही निकल पड़ा. राहत की बात यह रही कि आधी रात को हाईवे पर हुई इस रेस के दौरान कोई भी राहगीर या यात्री चोटिल नहीं हुआ. पुलिस ने बस चोरी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर वेंकन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह अनोखा मामला अब पूरे इलाके में हंसी और चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY